फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news cm mohan yadav stop transfer of elephant Moti from Indore Zoo

Indore News: वनतारा को नहीं मिला इंदौर का 'मोती', इंदौरियों की गुहार पर मुख्यमंत्री ने रुकवाई प्रक्रिया

Sat, 18 Oct 2025 07:11 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 18 Oct 2025 07:11 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के चिड़ियाघर के सबसे पुराने सदस्य मोती को अब गुजरात नहीं भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने खुद इसमें हस्तक्षेप किया है और प्रक्रिया को रुकवा दिया है। 

विज्ञापन
Indore news cm mohan yadav stop transfer of elephant Moti from Indore Zoo
मोती हाथी अब इंदौर के चिड़ियाघर में ही रहेगा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के चिड़ियाघर के हाथी मोती को अब गुजरात नहीं भेजा जाएगा। मोती को गुजरात के जामनगर स्थित राधे कृष्ण मंदिर, एलिफेंट वेलफेयर ट्रस्ट में शिफ्ट किया जाने वाला था। यहां पर बीमार हाथियों की देखभाल की जाती है और उन्हें बेहतर माहौल दिया जाता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

यह भी पढ़ें...धनतेरस पर खास: भगवान धनवंतरि के साथ होगी धन लक्ष्मी की पूजा, इंदौर के वैद्यराजों की देश में रही ख्याति
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर मोती को गुजरात के लिए मांगा था
ट्रस्ट ने हाथी मोती को तत्काल वहां शिफ्ट करने की अनुमति मांगी थी और तर्क दिया गया था कि मोती की हालत ठीक नहीं है। वह मानसिक रूप से बीमार है। उसे जूकोसिस नाम की बीमारी है। इसी कारण वह कई बार अपने सिर को जोर जोर से हिलाता है। कई बार खुद को नुकसान भी पहुंचा चुका है। ट्रस्ट द्वारा उसकी ठीक तरीके से देखभाल का जाएगी ताकि वह बेहतर जीवन जी सके। हालांकि अब कई स्तर पर हुई जांचों के बाद में सारे तर्क खारिज कर दिए गए हैं। 


इस आधार पर रुका मोती
चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि मोती की उम्र बहुत अधिक है, यदि उसे कहीं पर शिफ्ट किया जाएगा तो उसके शरीर और मन के लिए यह बहुत घातक साबित हो सकता है। हमने मोती को दी जाने वाली सभी सुविधाओं का भी उल्लेख किया। हमने बताया कि उसका हर स्तर पर ध्यान रखा जाता है और उसे कभी किसी चीज की कमी नहीं होने दी जाती है। हमने यह सभी बातें जिम्मेदारों को बताई और इसके बाद मोती को भेजने की योजना को निरस्त किया गया। 

मोती से जुड़ी है शहर की यादें
65 वर्षीय मोती इंदौर के चिड़ियाघर का सबसे पुराना सदस्य है। शहर के लाखों लोग मोती से जुड़े हुए हैं। जब मोती के जाने की बात पता चली तो न सिर्फ चिड़ियाघर के प्रबंधन ने बल्कि शहर के संगठनों और अधिकारियों व नेताओं ने भी मोती को रोकने की कोशिश की। एमआईसी सदस्य व प्रभारी नंदू पहाड़िया ने सीएम डॉ. मोहन यादव को चिट्ठी लिखकर कहा था कि दर्शकों व शहर की इच्छा है कि हाथी मोती यहीं रहे।

मुख्यमंत्री ने किया हस्तक्षेप
यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद इस मामले में संवेदनशीलता दिखाई और मोती को भेजने का प्रक्रिया को रुकवाने के लिए जरूरी आदेश दिए। उनके हस्तक्षेप के बाद यह पूरी कवायद रुक गई है। अब लगभग यह तय है कि मोती कहीं और नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed