फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: CM Mohan Yadav said- Government will also make efforts to include Indore's Ger in UNESCO.

Indore News: सीएम मोहन यादव ने कहा- इंदौर की गेर को यूनेस्को में शामिल कराने के लिए सरकार भी करेगी प्रयास

Sat, 30 Mar 2024 06:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 30 Mar 2024 06:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगों का यह त्योहार परस्पर भाईचारा बढ़ाने वाला है। हम सब अपने जीवन की कलुष्ता मिटाकर रंगों के त्योहार में डूब जाते हैै।प्रेम रंग में डूबकर हम तमाम दुश्मनियां भूल जाते है। यह त्योहार शोक निवारण का भी है।

विज्ञापन
Indore News: CM Mohan Yadav said- Government will also make efforts to include Indore's Ger in UNESCO.
गेर में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी गुरुवार को इंदौरी रंग में नजर आए। वे दो घंटे से ज्यादा समय गेर में शामिल हुए। मालवी पगड़ी पहने रंग-गुलाल में तर मुख्यमंत्री खुद लोगों पर गुलाल बरसा कर लोगों को अभिवादन कर रहे थे। जगह-जगह लोगों पर उन्होंने गुलाल उड़ाया। अभिवादन भी स्वीकार किया। जब लौटे तो रंग और पानी से तरबतर होकर। दोनों हाथ उठाकर वह इंदौर की गेर से रवाना हुए।

विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि गुजरात का गरबा यूनेस्को में शामिल कुछ समय पहले हुआ है। इंदौर के रंगों की इस गेर को भी यूनेस्को से जोड़ने का काम हो रहा है। इसके लिए सरकार भी प्रयास करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगों का यह त्योहार परस्पर भाईचारा बढ़ाने वाला है। हम सब अपने जीवन की कलुष्ता मिटाकर रंगों के त्योहार में डूब जाते हैै।प्रेम रंग में डूबकर हम तमाम दुश्मनियां भूल जाते है। यह त्योहार शोक निवारण का भी है।होली से लेकर पंचमी तक मालवा में हर दिन आनंद के साथ गुजरता है। इंदौर में तो इसका अंदाज ही निराला है। यहां मालवा के लोग जुटते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की वजह से अब दुनिया हमारी तरफ देख रही है। हमारे देश की कला, संस्कृति, वैभव में अलग ही आनंद और मस्ती है। उन्होंने कहा कि रंगपंचमी भी एक तरह से नए साल की तरह मनाई जाती है।


75 वर्ष से ज्यादा पुरानी इस परंपरा में शामिल होकर मैं बेहद खुश हूं। वर्षों पुरानी परंपरा मध्य प्रदेश के साथ-साथ मालवा की खास है। गेर तो एक शब्द है, यह तो अपना बनाने वाली टोली है। पहले रंगपंचमी पर अलग-अलग समाजों और मोहल्लों के निशान लेकर निकलने की परंपरा भी रही है। आचार संहिता है। कुछ सीमाएं हैं। इसके बाद भी गौरवशाली परंपरा को याद करने मैं आज यहां आया हूं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केे गेर में शामिल होने से पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनका रंग-गुलाल लगाकर स्वागत किया। डॉ. यादव ने सभी लोगों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी। फिर हिंद रक्षक की फाग यात्रा में शामिल हुए।

गिरते गिरते बचे सीएम

मुख्यमंत्री जिस वाहन में सवार थे। उसमें एक लिफ्ट भी लगी थी। राजवाड़ा पर वाहन से उतरने से पहले वे खुली लिफ्ट में चढ़कर लोगों पर गुलाल बरसाते रहे। इस दौरान लिफ्ट झटके से नीचे आई तो सीएम का संतुलन बिगड़ गया। वे गिरते-गिरते बचे। इसके बाद सुरक्षा में जुटे अफसरों ने लिफ्ट नीचे उतरवा दी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed