फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news cm mohan yadav pandit kamal kishore nagar

Indore News: पं. कमल किशोर नागर की कथा में पहुंचे सीएम मोहन यादव, कांग्रेस को दी सलाह

Mon, 08 Apr 2024 02:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 08 Apr 2024 02:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को आज आत्म मूल्यांकन की आवश्यकता है, वह अपने आत्ममूल्यांकन के साथ अगले चुनाव की तैयारी करे। 
 

विज्ञापन
indore news cm mohan yadav pandit kamal kishore nagar
कथा में पहुंचे सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के जम्बूड़ी हप्सी स्थित गोवर्धन गोशाला में पंडित कमल किशोर नागर की कथा चल रही है। सोमवार को दोपहर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 बजे यहां पहुंचे। कथा में शामिल होने के बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना हुए। कथा में शामिल होने के बाद सीएम ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस ने एक हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस ने पहले खजुराहो में मैदान छोड़ा और अब मंडला में उनके प्रत्याशी का फोटो भी वे नहीं लगा रहे हैं। वहां पर तो उन्होंने हमारे प्रत्याशी का ही फोटो लगा दिया है। इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस गंभीर नहीं है। आज कांग्रेस को आत्म मूल्यांकन की आवश्यकता है। पहले वह आत्ममूल्यांकन करे फिर अगले चुनाव की तैयारी करे। 
विज्ञापन


प्रदेश में सभी सीटें भाजपा को मिलेंगी
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि पीएम मोदी तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश ने जो विकास किया है उसे पूरी दुनिया देख रही है। इस बार प्रदेश में भी भाजपा को सभी लोकसभा सीटें मिलेंगी। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed