फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news city crime police women case

महिला कॉन्स्टेबल फंसी: बंद कार में छेड़ने लगा, चिल्लाई तो कर दी वारदात, सुनसान इलाके में दब गई आवाज

Sun, 27 Oct 2024 06:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 27 Oct 2024 06:07 PM IST
सार

Indore News: छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश की जा रही है। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
indore news city crime police women case
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में महिला कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस के रेडियो विभाग में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुखदेव पर महिला पुलिसकर्मी के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप है। घटना 21 अक्टूबर की रात की है, जब सुखदेव ने पीड़िता को सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ अशोभनीय हरकतें की। घटना के बाद पीड़िता ने भंवरकुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


माता पिता को छोड़ने के बहाने काम में बैठाया
भंवरकुआ थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि पीड़िता 30 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल है और दूसरी पलटन इलाके में रहती है। 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे उसके माता-पिता को दीवाली के लिए गांव जाना था। सुखदेव, जो उसी कॉलोनी में रहता है, उसने कहा कि वह उन्हें कार से बस स्टैंड छोड़ देगा ताकि वे बस पकड़ सकें। महिला कॉन्स्टेबल और उसके माता-पिता सुखदेव की कार में बैठकर सरवटे बस स्टैंड पहुंचे, जहां उन्होंने महाराष्ट्र जाने वाली बस में माता-पिता को बैठा दिया। इसके बाद वह सुखदेव के साथ उसी कार में घर लौटने लगी। 
विज्ञापन


रोमांटिक बातें करने लगा
घर लौटते समय सुखदेव ने कार को सीधे घर की ओर न ले जाकर चिड़ियाघर की ओर मोड़ लिया। जब पीड़िता ने रास्ते के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसे थोड़ा काम है, जिसे निपटाते हुए वे घर पहुंचेंगे। पीड़िता ने इस पर विश्वास कर लिया और साथ चलने को राजी हो गई। कुछ देर बाद सुखदेव ने कार को भंवरकुआ की ओर मोड़ दिया। पीड़िता ने फिर से रास्ते के बारे में पूछा, तो सुखदेव उसे बातों में उलझाने लगा और फिर कहा कि वह उसे नया ब्रिज दिखाना चाहता है। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ रोमांटिक बातें शुरू कर दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार बंद करके छेड़ने लगा
पीड़िता ने विरोध करते हुए मना किया, तो सुखदेव ने कार को एक सुनसान इलाके में खड़ा कर दिया। इसके बाद उसने कार के कांच बंद कर दिए और अनुचित तरीके से पीड़िता को छूने लगा। पीड़िता के चिल्लाने पर सुखदेव ने तुरंत कार को फिर से चालू किया और तेजी से उसे वापस घर छोड़ दिया। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने भाई-भाभी को बताई। 


दोनों एक दूसरे को जानते थे
अगले दिन शनिवार को पीड़िता ने भंवरकुआ थाने जाकर सुखदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी राजकुमार यादव के अनुसार, आरोपी और पीड़िता पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed