{"_id":"680cf311560f9b1e9c0f0d23","slug":"indore-news-chintu-chouksey-released-from-jail-vows-to-fight-against-injustice-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: जेल से रिहा होते ही चिंटू चौकसे का ऐलान - अन्याय के खिलाफ जंग जारी रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: जेल से रिहा होते ही चिंटू चौकसे का ऐलान - अन्याय के खिलाफ जंग जारी रहेगी
Sat, 26 Apr 2025 08:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 26 Apr 2025 08:22 PM IST
सार
Indore News: बीजेपी विधायक प्रतिनिधि कपिल पाठक से मारपीट मामले में जेल में बंद नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को कोर्ट से जमानत मिल गई है। चिंटू ने जेल से रिहा होते ही अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन
जेल से रिहा हुए चिंटू चौकसे
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा विधायक प्रतिनिधि कपिल पाठक और उनके परिवार के साथ मारपीट के मामले में जेल में बंद नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे शनिवार को जमानत पर रिहा हो गए। कोर्ट ने चिंटू को गवाहों को धमकाने से मना करने और जांच में पूरा सहयोग करने की शर्तों पर जमानत प्रदान की है। शनिवार दोपहर सेंट्रल जेल से बाहर आने के बाद चिंटू चौकसे ने कहा कि अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार को हीरा नगर थाना क्षेत्र में पानी के टैंकर को हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने चिंटू चौकसे समेत आठ से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने चिंटू को गिरफ्तार कर एमवाय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया था। इसके बाद पिछले सोमवार को कांग्रेस के कई नेता उनसे जेल में मुलाकात करने पहुंचे थे।
शुक्रवार को कोर्ट से मिली थी जमानत
शुक्रवार को जिला कोर्ट ने विधायक प्रतिनिधि कपिल पाठक के साथ हुई मारपीट के मामले में चिंटू चौकसे समेत तीन आरोपियों को जमानत प्रदान कर दी थी। पुलिस ने 20 अप्रैल को चिंटू चौकसे, उनके भतीजे रोहन, सुभाष यादव और ड्राइवर रवि प्रजापत के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से चिंटू, रवि और सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। चिंटू और अन्य आरोपियों की ओर से एडवोकेट संतोष शर्मा ने जमानत के लिए आवेदन किया था। एडवोकेट शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सेशन जज अयाज मोहम्मद के समक्ष जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई, जिसमें आरोपियों के पक्ष में तर्क रखे गए। अंततः कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 25 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत का आदेश जारी किया। शनिवार दोपहर को चिंटू जेल से बाहर आए।
चिंटू चौकसे ने बताया मामला झूठा
जेल से बाहर आने के बाद चिंटू चौकसे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मामला संपूर्ण रूप से झूठा था, है और रहेगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने उनकी और उनके समर्थकों की सुन ली है। चिंटू ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पूरा शहर दूध का दूध और पानी का पानी देखेगा। उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि "अंधेर नगरी चौपट राजा" जैसे हालात हैं, लेकिन ईश्वर ने अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की शक्ति दी है और यह संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
समर्थकों ने किया चिंटू का भव्य स्वागत
जैसे ही चिंटू चौकसे के जेल से बाहर आने की खबर फैली, जेल परिसर के बाहर उनके समर्थकों का भारी जमावड़ा लग गया। समर्थकों ने फूलमालाओं और नारों के साथ चिंटू का भव्य स्वागत किया। जेल से बाहर आते ही चिंटू का जोश के साथ अभिनंदन किया गया और समर्थकों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। माहौल पूरी तरह से जश्नमय हो गया।