फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Chief Minister Mohan Yadav said – Garbhsanskar centers will be opened in the hospitals of the sta

Indore News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- प्रदेश के अस्पतालों में गर्भसंस्कार केंद्र खोले जाएंगे

Sun, 01 Feb 2026 02:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 01 Feb 2026 02:17 PM IST
सार

डेली काॅलेज में गर्भसंस्कार को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अस्पतालों में गर्भ संस्कार केंद्र खोले जाने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि वर्तमान के दौर में गर्भसंस्कार से जुड़ी बातें जरुरी है। पीढ़ी की अमरता की निशानी संस्कार है। 

विज्ञापन
Indore News: Chief Minister Mohan Yadav said – Garbhsanskar centers will be opened in the hospitals of the sta
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के डेली कालेज में गर्भ संस्कार पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पीढ़ी की अमरता की निशानी संतान है। इससे संस्कार की धारा भी आगे बहती रहती है।गर्भ संस्कार के महत्व के हमारे अतीत में कई उदाहरण है। किस तरह अभिमन्यु ने गर्भ में रहकर चक्रव्यूह तोड़ने की बात सुनी थी।ये सभी को पता है। अब विज्ञान ने भी साबित कर दिया है कि गर्भ संस्कार गर्भाधान के लिए कितने आवश्यक है।
विज्ञापन



आज के दौर में दुनिया में तमाम प्रकार के आकर्षण के बीच वंशवृद्धि परमात्मा का प्रसाद है। वंशवृद्धि के साथ राष्ट्र निर्माण की धारा भी निकलती है। इस दौर में क्या क्या सावधानी रखना है। यह बहुत जरूरी है। इसलिए प्रदेश के अस्पतालों में गर्भ संस्कार कक्ष भी खोले जाएंगे। नए अस्पतालों की डिजाइन में ही इसका प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आरएएस के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा कि भारत उत्थान की राह पर चल रहा है। आजकल विश्वगुरु की बातें भी चलती है। भारत के चिंतन में भी सुपर पावर बनना है। हमारे देश ईश्वर का सही विश्व को मार्ग बताता है। उसमें विश्व का मार्गदर्शन  करने का सामर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि  गर्भधान के समय माता-पिता की मानसिक स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। इसका असर गर्भ में पैदा होने वाले शिशु पर पड़ता है। मां अपने खून, रक्त से अपने शरीर के भीतर एक शरीर का निर्माण करती है। मां की साधना एक साधु की साधना से बड़ी है। जो स्त्री परिवार को बच्चा दे रही है, वह वंदनीय है। मनुष्य का कर्म उसके भाग्य और भविष्य का निर्माण करता है। जब व्यक्ति अपनी जीवन शैली, व्यवहार में बदलाव करता है तो उसका असर जींस पर पड़ता है। आपके बच्चे में आपका डीएनए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed