फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Case registered against 20 Congress workers for stone pelting during protest at Congress office i

इंदौर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत: दोनों पक्षों के 15 से ज्यादा लोग घायल; शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित 20 पर एफआईआर

Sun, 22 Feb 2026 08:48 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 22 Feb 2026 08:48 AM IST
सार

इंदौर में भाजपा कार्यकर्ता गांधी भवन का घेराव करने पहुंचे, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव के साथ-साथ पानी की बोतलें और टमाटर भी फेंके गए। इस मामले में पुलिस ने ने 20 कांग्रेसियों पर प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
Indore News: Case registered against 20 Congress workers for stone pelting during protest at Congress office i
एक दूसरे पर पथराव करते भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के सामने शनिवार को हुए पथराव मामले में पुलिस ने 20 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटेगी। घटना के बाद आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता पंढरीनाथ थाने पहुंचे और कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

पुलिस ने देर रात शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, अमित पटेल, महक नागर, दानिश खान, गिरीश जोशी और अमन बजाज सहित कुल 20 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

पथराव में भाजपा नेत्री बिंदू चौहान के चेहरे पर चोट आई, जिन्हें सीएचएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के सिर में भी पत्थर लगने से वे घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ता पत्थरबाजी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भी घायल होने का दावा करते हुए उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।

उधर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले से ही पत्थर और सड़े टमाटर जमा कर रखे थे। उनका कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में गांधी भवन पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पत्थर, पानी की बोतलें व टमाटर एक-दूसरे पर फेंके गए। घटना में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed