Indore News: इंदौर से अहमदाबाद के लिए निकली बस दूसरी बस से टकराई, चार लोगों की मौत
सोमवार सुबह हुए इस हादसे में धार निवासी 30 वर्षीय महिला पपीता गुंडिया, उसका बेटा प्रेम और बेटी मुस्कान की मौत हो गई। वह राजकोट में मजदूरी करने जा रही थी। इसके अलावा बस का क्लीनर राकेश भादू भी हादसे का शिकार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर से अहमदाबाद के लिए निकली बस गोधरा के पास दूसरी बस से टकरा गई। हादसा दाहोद हाइवे पर हुआ। यहां राजगढ़ से राजकोट जा रही अलखधणी ट्रेवल्स की बस पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। चालक बस का टायर बदल रहे थे। इस बीच इंदौर से अहमदाबाद जा रही गजराज ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराई।
टक्कर के बाद बस पलट गई और उसमें सवार 19 यात्री घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस के भीतर से लहुलुहान लोगों को बाहर निकाल कर गोधरा के अस्पताल पहुंचाने लगे। कुछ यात्रियों को खिड़की के शीशे तोड़ कर बाहर निकाला। बस में महिलाएं व बच्चे भी सवार थे। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने वाहनों को रोक कर घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया।
सोमवार सुबह हुए इस हादसे में धार निवासी 30 वर्षीय महिला पपीता गुंडिया, उसका बेटा प्रेम और बेटी मुस्कान की मौत हो गई। वह राजकोट में मजदूरी करने जा रही थी। इसके अलावा बस का क्लीनर राकेश भादू भी हादसे का शिकार हो गया।
उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार इस हादसे में 19 यात्री घायल हुए है। इनमें कुछ यात्री इंदौर के भी शामिल हैै। घायलों को सिर, हाथ पैरों में चोट आई है। यात्रियों को गोधरा के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। पंक्चर बस में यात्री सवार नहीं थे, यदि होते तो हादसे में घायलों की संख्या और बढ़ सकती थी।
