फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Brother-in-law and daughter-in-law murdered with an axe in Mhow, bodies of both found in the room

Indore News: महू में जेठ व बहू की कुल्हाड़ी से हत्या, कमरे में दोनों की लाश मिली

Wed, 23 Jul 2025 07:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 23 Jul 2025 07:35 PM IST
सार

महू के जामली गांव के ग्रामीणों ने महू पुलिस को सूचना दी कि गांव के एक घर में दो लोगों की लाश पड़ी है।मृतक की पहचान 65 वर्षीय अेांकार निनामा व सावित्री बाई पति सुखराम निनामा है। मंगलवार को भी सावित्री घर आई थी और दोनो ने साथ में शराब भी पी थी। 

विज्ञापन
Indore News: Brother-in-law and daughter-in-law murdered with an axe in Mhow, bodies of both found in the room
महू के जामली गांंव में हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के समीप महू के एक गांव में बहू और जेठ की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या किसने की और उनका क्या मकसद था, पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई है। दोनो के शव कमरे में पड़े मिले। कमरे में शराब की बोतलें भी थीं। पुलिस को आशंका है कि किसी परिचित व्यक्ति ने ही दोनों की हत्या की है।

विज्ञापन


 

महू के जामली गांव के ग्रामीणों ने महू पुलिस को सूचना दी कि गांव के एक घर में दो लोगों की लाश पड़ी हैं।मृतक की पहचान 65 वर्षीय अेांकार निनामा व सावित्री बाई पति सुखराम निनामा है। अेांकार के घर अक्सर सावित्री बाई का आना-जाना लगा रहता था। मंगलवार को भी सावित्री घर आई थी और दोनो ने साथ में शराब भी पी थी। इसके बाद सुबह दोनो के शव कमरे में मिले। आसपास रहने वाले लोगों ने उनके घर में किसी अंजान व्यक्ति को आते-जाते नहीं देखा। दोनो  की परिजनों ने अंत्येष्टी करने की तैयारी कर ली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को जब्त कर अस्पताल पहुंचाया।   

विज्ञापन

एक दूसरे पर वार की आशंका

दोनो अक्सर शराब पीने के बाद विवाद भी करते है। पुलिस को यह भी आशंका है कि शराब के नशे में दोनो ने विवाद किया और फिर एक दूसरे पर वार कर दिया होगा। इससे उनकी मौत हो गई। सावित्री के सिर पर घाव कुल्हाड़ी के समान वार के है, हालांकि मौके पर किसी तरह का हथियार नहीं मिला। घटना के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed