फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news BJP MLAs Compete in Lakhs for Party Fund

Indore News: भाजपा विधायकों में लाखों रुपए देने की होड़, कोई 11 तो कोई 51 लाख रुपए दे रहा

Wed, 12 Feb 2025 02:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 12 Feb 2025 02:55 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में भाजपा के आजीवन सहयोग निधि अभियान के पहले दिन विधायकों में लाखों रुपए दान करने की होड़ मच गई। विधायक गोलू शुक्ला ने 51 लाख की घोषणा कर सभी को चौंका दिया, जिसके बाद मंच से रोकना पड़ा।  

विज्ञापन
indore news BJP MLAs Compete in Lakhs for Party Fund
विधायक मधु वर्मा और विधायक गोलू शुक्ला - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

भाजपा के आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरुआत इंदौर में हुई, जहां पहले ही दिन विधायकों में लाखों रुपए दान करने की होड़ मच गई। तीन नंबर के विधायक गोलू शुक्ला ने सबसे पहले 51 लाख रुपए देने की घोषणा कर दी, जिससे माहौल गरम हो गया। इसके बाद विधायक महेंद्र हार्डिया और मधु वर्मा ने भी 15-15 लाख रुपए देने का ऐलान कर दिया। मधु वर्मा ने पहले 11 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन फिर इसे बढ़ाकर 15 लाख कर दिया और सुबह ही संगठन को यह राशि सौंप दी।  
विज्ञापन


खुलेआम करने लगे होड़
यह मामला तब और रोचक हो गया जब विधायक मंच से खुलेआम एक-दूसरे से अधिक राशि देने की घोषणा करने लगे। जब गोलू शुक्ला ने 51 लाख रुपए देने का ऐलान किया तो सभी चौंक गए और विधायकों में इस प्रतिस्पर्धा को मंच से रोकना पड़ा। मंच से वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भाजपा में इस तरह अधिक से अधिक राशि देने की परंपरा नहीं है, जिसके बाद इस होड़ पर विराम लगा।  
विज्ञापन


सबसे छोटी विधानसभा से सबसे अधिक पैसा दिया
प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में बताया कि भाजपा पहले कार्यकर्ताओं से 25 रुपए निधि के रूप में लेती थी, जिसे अब बढ़ाकर 250 रुपए कर दिया गया है। तीन नंबर विधानसभा सबसे छोटी होते हुए भी 51 लाख की सहयोग राशि देने का ऐलान कर चुकी है, जिससे यह विधानसभा चर्चा का विषय बन गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घर घर जाकर एकत्र करना है राशि
भाजपा ने निधि संग्रह के लिए विधायकों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के घर-घर जाकर राशि एकत्रित करने की योजना बनाई है। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के प्रभारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव होंगे और उनके सहयोगी के रूप में जवाहर मंगवानी रहेंगे। यह अभियान लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के घर से शुरू होगा और इसके बाद वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सत्यनारायण सत्तन और बाबूसिंह रघुवंशी के घर जाकर निधि एकत्रित की जाएगी।  


भाजपा का यह निधि अभियान केवल शहरी नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी चलाया जा रहा है। पहले ही दिन ग्रामीण क्षेत्र से 9.51 लाख रुपए की राशि जुटाई गई, जिसमें से 6.5 लाख रुपए प्रदेश प्रभारी को जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा ने सौंपे। भाजपा का यह चंदा अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed