फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: BJP councilor beaten by drunkard in Indore for not paying for liquor

Indore News: शराब के पैसे न देने पर इंदौर मेें भाजपा पार्षद को शराबी ने पीटा

Fri, 19 Apr 2024 03:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 19 Apr 2024 03:16 PM IST
सार

अनुज ने गालियां देने शुरू की। इसके बाद बदमाश ने पार्षद के साथ मारपीट कर दी। इससे पार्षद के चेहरे और कान पर चोट आई है। पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Indore News: BJP councilor beaten by drunkard in Indore for not paying for liquor
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बढ़ चुके है कि वे आम आदमी तो ठीक जनप्रतिनिधियों से भी अवैध वसूली रहे है। इंदौर मेें नशे में धुत एक बदमाश ने भाजपा पार्षद के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। शराबी ने वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, उन्होंने इससे इनकार कर दिया तो उनकी पिटाई कर दी। पार्षद कालरा की शिकायत पर जूनी इंदौर पुलिस ने बदमाश अनुज उप्पल के खिलाफ अवैध वसूली और मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

पार्षद कमलेश कालरा रात को भोजन करने के बाद अपने पड़ोसियों के साथ घर के बाहर गली मेें टहल रहे थे। तभी बदमाश अनुज आया और कहने लगा कि आजकल बहुत कमा रहा है, मुझे शराब पीने के लिए दो हजार रुपये दे।

विज्ञापन


उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो पहले अनुज ने गालियां देने शुरू की। इसके बाद बदमाश ने पार्षद के साथ मारपीट कर दी। इससे पार्षद के चेहरे और कान पर चोट आई है। पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बारे में यह भी पता चला है कि वार्ड में बन रहे एक मकान पर उप्पल ने आपत्ति ली थी। इसे लेकर पार्षद और दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। आरोपी अनुज भी एक भाजपा पदाधिकारी का समर्थक बताया जा रहा है। पार्षद कालरा का कहना है कि बदमाश नशे में धुत था और मेरे अलावा पड़ोसियों के साथ भी बदसलूकी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed