फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: BJP and Congress candidates decided in Indore, but election atmosphere is not visible

Indore news:इंदौर में भाजपा कांग्रेस के उम्मीदवार तय, लेकिन नजर नहीं आ रहा चुनावी माहौल

Sun, 31 Mar 2024 08:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 31 Mar 2024 08:29 PM IST
सार

इंदौर में 13 मई को मतदान होना है। इंदौर लोकसभा में जिले की आठ विधानसभा सीटें आती है। उनके वोटरों से मिलने के लिए उम्मीदवारों के पास सवा महीने का समय है, लेकिन अभी जनसंपर्क अभियान तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Indore news: BJP and Congress candidates decided in Indore, but election atmosphere is not visible
गेर में नजर आए भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ हो चुकी है। भाजपा ने दोबारा सांसद शंकर लालवानी को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने नया चेहरे के रूप में अक्षय बम को उम्मीदवार बनाया है। जिले के 28 लाख मतदाता वोटिंग के जरिए उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे, लेकिन उम्मीदवारों ने अभी चुनावी जनसंपर्क शुरू नहीं किया है। वे सिर्फ आयोजनों में जाकर वोटरों की नब्ज टटोल रहे हैं। शहर में भी चुनावी माहौल नजर नहीं आ रहा है। दोनों दलों के कार्यकर्ता भी अभी चुनावी मोड में नहीं आए हैं।

विज्ञापन

इंदौर में 13 मई को मतदान होना है। इंदौर लोकसभा में जिले की नौ विधानसभा सीटें आती हैं। उनके वोटरों से मिलने के लिए उम्मीदवारों के पास सवा महीने का समय है, लेकिन अभी जनसंपर्क अभियान तय नहीं हुआ है। संगठन स्तर पर भाजपा ने चार बैठकें की हैं, लेकिन उम्मीदवार तय होने के बाद कांग्रेस की एक भी बैठक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


लालवानी आयोजनों में हो रहे शामिल
भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी ने अभी गली मोहल्लों में जाकर वोटरों से मिलने के बजाए आयोजनों में शामिल होकर उनसे मिलने की रणनीति बनाई है। वे शनिवार को रंगपंचमी की गेर में भी शामिल हुए। इसके अलावा शोक बैठक, फाग यात्रा व अन्य आयोजनों में भी वे शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्तागणों से मिल रहे है बम
कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम वोटरों के बीच में नया चेहरा हैं। अभी वे कार्यकर्ताओं से मिलने पर फोकस कर रहे हैं। हाल ही में वे दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। वे अस्पताल में भर्ती महाकाल मंदिर के पुजारियों से भी मिलने गए थे। इसके अलावा होली मिलन समारोहों और फाग महोत्सवों में भी शामिल हो रहे हैं।

इंदौर के इन मुद्दों पर नहीं दलों को ध्यान

  • इंदौर में अभी तक मेडिकल विश्व विद्यालय नहीं बन पाया, जबकि लंबे समय से इसकी मांग उठ रही है।
  • इंदौर को अंतरराष्ट्रीय विमानतल का दर्जा मिल चुका है, लेकिन इक्का-दुक्का ही विदेशी उड़ानें संचालित होती हैं।
  • इंदौर मनमाड़ रेल परियोजना पर अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। अभी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी नहीं बन पाई।
  • इंदौर का मास्टर प्लान घोषित नहीं हुआ है। पुराने मास्टर प्लान की मियाद तीन साल पहले ही खत्म हो गई है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed