फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news biometric attendance government doctors and teachers

Indore News: सरकारी स्कूल और अस्पतालों में भी बायोमैट्रिक अटैंडेंस, विवादित प्लाटों के लिए लगेंगे कैंप

Mon, 07 Oct 2024 04:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 07 Oct 2024 04:43 PM IST
सार

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि एक एक करके सभी सरकारी विभागों में बायोमैट्रिक अटैंडेंस का सिस्टम बनेगा। अधिकारियों को मौके पर जाकर लाइव रिपोर्ट भी एप के माध्यम से सब्मिट करना होगी।

विज्ञापन
indore news biometric attendance government doctors and teachers
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बेसमेंट को पार्किंग में कन्वर्ट करवा रहे हैं। सभी बिल्डिंग मालिकों को नोटिस दिए जा रहे हैं। नोटिस के बाद भी जिन लोगों ने अपनी इमारतों की बेसमेंट को पार्किंग में नहीं बदला है उन्हें सील किया जा रहा है। सील करने के बाद भी हम शपथ पत्र लेकर उन्हें राहत दे रहे हैं ताकि समय रहते ये लोग बेसमेंट में बनी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान हटा लें। शपथ पत्र में इनसे लिखवाया जा रहा है कि ये लोग कब तक बेसमेंट में पार्किंग बना लेंगे। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि गाड़ियां सड़कों पर न खड़ी हों और बेसमेंट की पार्किंग में उन्हें जगह मिले। इससे ट्रैफिक जाम कम होगा और वाहन चालकों को परेशानी कम होगी। शपथ पत्र देने के बाद भी यदि समय रहते बिल्डिंग मालिक बेसमेंट में पार्किंग नहीं बनाएंगे तो नगर निगम की टीमों के द्वारा इनकी बेसमेंट तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


प्लाट पर कब्जा दिलाने के लिए लगेंगे कैंप
न्याय नगर के सेक्टर सी और कुछ अन्य कालोनियों में कई तरह के विवाद हैं। कुछ लोगों की गलत रजिस्ट्री हुई हैं और कुछ लोगों को कब्जे नहीं मिले हैं। इसके लिए प्रशासन कैंप लगाने जा रहा है, ताकि लोगों को सहूलियत मिले और उनके विवाद निपटाए जा सकें। न्याय नगर के अलावा अन्य कालोनियों में भी यह कैंप लगेंगे और मौके पर ही लोगों को प्लाट पर कब्जा दिलवाया जाएगा। 
विज्ञापन


पटवारियों को क्रमोन्नति के लिए करेंगे प्रयास
पटवारी संघ ने मुलाकात की और अपनी परेशानियां बताई हैं। उनकी क्रमोन्नति और स्थापना से जुड़े हुए मुद्दे पेंडिंग हैं। सभी एसडीएम को कहा गया है कि एक दिन निश्चत करके सभी एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी मीटिंग तय करें और इन परेशानियों को सुलझाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशासन एप से निराकरण होंगी परेशानियां
जिले के सभी अधिकारी सुशासन एप के माध्यम से अपने निरीक्षण को अपलोड करेंगे। एप जियो टैगिंग आधारित है। अधिकारी जहां पर भी जाएंगे वहां की लोकेशन वह एप खुद ट्रैस कर लेगा। हर स्तर के लाग इन हैं। अधिकारी, कर्मचारी सभी के अलग लाग इन हैं। एप पर उपयोग शुरू हो चुका है। 600 निरीक्षण रिपोर्ट एप के ऊपर लाइव हो चुकी हैं। एप पर निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट जाएग और उसमें जो कमियां होंगी वह भी फाइल होंगी। जब तक कमियां दूर नहीं की जाएंगी तब तक निरीक्षण की रिपोर्ट बंद नहीं होगी। हम चाहते हैं कि अधिकारी मौके पर खुद जाएं और लाइव रिपोर्ट सब्मिट करें। 

सभी सरकारी विभागों में बायोमैट्रिक होगा
शहर के सभी सरकारी स्कूलों में  बायोमैट्रिक अटैंडेंस लगेगी। इससे सभी शिक्षकों की नियमित अटैंडेंस पता चल सकेगी। सभी सरकारी अस्पतालों और फिर ग्राम पंचायतों में भी बायो मैट्रिक अटैंडेंस लगेगी। अगले सात दिनों में यह क्रियान्वयन शुरू होगा और अगले महीने से यह नियमित हो जाएगा। 

उद्योगों के परिसर में ज्वलनशील पदार्थ जाचें जाएंगे
शहर में उद्योगों के परिसर की जांच भी इसी महीने से शुरू होगी। पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता से इस विषय में बात हुई है। पुलिस, प्रशासन की टीमें बनाकर उद्योगों के परिसर की जांच होगी और जहां पर भी ज्वलनशील पदार्थ रखे गए हैं वहां पर नियमानुसार व्यवस्था करवाई जाएगी और जहां पर लापरवाही मिली वहां पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। 


त्योहारों फूड सैंपलिंग भी बढ़ाई गई
शहर में त्योहारों का सीजन आ चुका है। गरबा पांडालों में सुरक्षा के लिए टीमें बनाई गई हैं। फटाखों की दुकानें भी लग चुकी हैं। वहां पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जांच दल गठित कर दिए हैं। इसके साथ मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के लिए भी दल गठित किए गए हैं। सैंपलिंग भी बढ़ा दी है ताकि ग्राहकों को बेहतर खाद्य पदार्थ मिल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed