फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Before Rahul's rally, BJP plays its cards, 25 crores approved for Ambedkar University

Indore News: राहुल की सभा के पहले भाजपा ने खेला दांव, आंबेडकर विवि के लिए 25 करोड़ स्वीकृत

Sat, 25 Jan 2025 08:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 25 Jan 2025 08:58 PM IST
सार

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मालवा निमाड़ से 35 सीटें मिली थी। इसके अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे, जिन्होंने कांग्रेस को ही समर्थन दिया था। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में मालवा निमाड़ ने भाजपा को  66 में से 48 सीटें दी।

विज्ञापन
Indore News: Before Rahul's rally, BJP plays its cards, 25 crores approved for Ambedkar University
मंडलेश्वर में आम सभा में मुख्यमंत्री शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 27 जनवरी को होने वाली राहुल और प्रियंका गांधी की सभा के पहले भाजपा सरकार ने बड़ा दांव खेला। महेश्वर में हुई कैबिनेट बैठक में दो फैसले बाबा साहेब आंबेडकर से जुड़े थे। मुख्यमंत्री ने बैठक की शुरुआत में ही भोपाल के ब्रिज के नामकरण बाबा साहेब के नाम पर करने के साथ महू के आंबेडकर विश्व विद्यालय को उत्कृष्ण केंद्र के रुप में विकसित करने के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए है। इन दोनों फैसलों से भाजपा ने डाॅ. आंबेडकर के प्रति आस्था रखने वाले लोगों को साधने की कोशिश की।

विज्ञापन

 

महेश्वर में कैबिनेट बैठक वैसे तो देवी अहिल्या के 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रखी गई थी, लेकिन इस बहाने भाजपा सरकार ने मालवा निमाड़ को साधने की कोशिश की। डेढ़ हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण शुक्रवार को हुए।

विज्ञापन

 

दरअसल कांग्रेस भी महू की सभा के जरिए मालवा निमाड़ में अपनी पकड़ बनाना चाहती है। वर्ष 2018 में इस हिस्से में ही कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिली थी और कांग्रेस की सरकार बन गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मालवा निमाड़ से 35 सीटें मिली थी। इसके अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे, जिन्होंने कांग्रेस को ही समर्थन दिया था। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में मालवा निमाड़ ने भाजपा ने सिर आंखों पर बैठाते हुए 66 में से 48 सीटें दी। एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई,जबकि कांग्रेस को 17 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।

 

पूर्व विधायक ने राहुल गांधी की सभा के मांगे 52 लाख

कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने आरोप लगाया कि महू में तीन बार हुई राहुल गांधी की सभा के लिए उन्होंने 52 लाख रुपये कांग्रेस के पदाधिकारियों ने खर्च कराए थे और भुगतान का वादा किया था, लेकिन पैसे नहीं दिए। सभा के लिए उन्होंने कर्ज लेकर राशि ली थी। जिसे चुकाने के लिए उन्हें खेत बेचना पड़े। इस बात को लेकर उन्होंने महू में धरना भी दिया। आपको बता दे कि दरबार तीन मर्तबा महू से विधायक रह चुके है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed