{"_id":"67712c38cc57a049b80586dd","slug":"indore-news-bangladesh-strike-pm-modi-india-giriraj-singh-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बांग्लादेश पर स्ट्राइक शुरू, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बांग्लादेश पर स्ट्राइक शुरू, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी जानकारी
Sun, 29 Dec 2024 09:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 29 Dec 2024 09:30 PM IST
सार
इंदौर आए मंत्री ने अमर उजाला से बातचीत में बताया किस तरह भारत बांग्लादेश को पस्त करने वाला है।
विज्ञापन
मंत्री गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज पोलो ग्राउंड स्थित बुनकर केंद्र आए। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि भारत सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है दुनिया में भारत को एक नंबर बनाना। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इंदौर के धार जिले में पीएम मित्रा पार्क बन रहा है। यहां पर सरकार 10 हजार करोड़ का निवेश करेगी। इससे एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। गिरिराज सिंह ने कहा 350 बिलियन डालर का टेक्सटाइल बाजार है और हम जल्द ही 100 बिलियन का एक्सपोर्ट करेंगे। बांग्लादेश में जो हालात हैं सबको पता हैं। हम अपनी क्षमताओं को और बढ़ा रहे हैं। दो महीने में यानी अक्टूबर और नवंबर में ही पिछले साल से 35 गारमेंट का एक्सपोर्ट बढ़ा है और 11 प्रतिशत टेक्सटाइल में एक्सपोर्ट बढ़ा है। भारत तेजी से इस बाजार में आगे बढ़ रहा है।
इशारों में दिया सख्त संदेश
गौरतलब है कि बांग्लादेश में अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार सिर्फ टेक्सटाइल इंडस्ट्री है। इन दिनों भारत टेक्सटाइल पर फोकस करके तेजी से वैश्विक बाजार में आगे बढ़ने के प्रयास कर रहा है। भारत बांग्लादेश पर आर्थिक स्ट्राइक कर इस बाजार को कवर करने की कोशिश कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने इशारों इशारों में यह भी कह दिया कि दो महीने में हमने अपना एक्सपोर्ट बढ़ा लिया है और आपको बांग्लादेश के हालात तो पता ही हैं। इस बात के आप कई अर्थ निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
बुनकरों को बताए आय बढ़ाने के तरीके
बुनकर सेवा केंद्र के डायरेक्टर विनोद भाईसारे ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुनकरों से बातचीत की और उन्हें सरकार के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बुनकरों को बताया कि वे किस तरह से अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्हें नवाचार पर ध्यान देना है और इसे और भी बेहतर बनाना है।
उद्योगपतियों ने बताई अपनी परेशानी
कार्यक्रम में टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े कई उद्योगपतियों को भी बुलाया गया था। एक प्रजेंटेशन हुआ जिसमें बताया गया कि 2026 तक धार के पास पीएम मित्रा पार्क कैसे तैयार होगा। यहां पर टेक्सटाइल इंडस्ट्री को क्या क्या फायदे मिलेंगे। भाईसारे ने बताया कि उद्योगपतियों ने अपनी समस्याएं भी रखी। मंत्री ने उद्योगपतियों को बताया कि सरकार किस तरह से एक्सपोर्ट बढ़ाने वाली है जिससे आपको और बुनकरों को दोनों को बहुत फायदा होगा।