फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Babies can get values right from the womb, womb sanskar camp in hospital, taught Geeta-Ramayana

Indore News: गर्भ से ही शिशुओं को मिल सकें संस्कार, हॉस्पिटल में गर्भ संस्कार शिविर, पढ़ाया गीता-रामायण पाठ

Wed, 12 Jun 2024 07:29 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 07:29 PM IST
सार

स्त्री रोग विशेषज्ञों, चिकित्सकों और फिजियोथैरेपी प्रशिक्षकों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। गर्भ में शिशुओं को सांस्कृतिक मूल्य प्रदान करने के लिए गर्भावस्था के दौरान गीता एवं रामायण का पाठ और योगाभ्यास किया। 

विज्ञापन
Indore News: Babies can get values right from the womb, womb sanskar camp in hospital, taught Geeta-Ramayana
इंदौर के एक अस्पताल में गर्भ संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में एक अच्छी पहल की जा रही है। हॉस्पिटल में ही गर्भ संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि गर्भ में पल रहे शिशुओं को गर्भ में ही संस्कार मिल सकें। 
विज्ञापन


इंदौर में शिशुओं को गर्भ में ही संस्कार एवं मूल्य सिखाने के उद्देश्य से गर्भवती महिलाओं के लिए ‘गर्भ संस्कार’ शिविर का आयोजन मालवांचल यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञों, चिकित्सकों और फिजियोथैरेपी प्रशिक्षकों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। गर्भ में शिशुओं को सांस्कृतिक मूल्य प्रदान करने के लिए गर्भावस्था के दौरान गीता एवं रामायण का पाठ और योगाभ्यास किया। शिशु रोग विशेषज्ञ और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. स्वाति प्रशांत ने कहा कि इंडेक्स हॉस्पिटल में गर्भ संस्कार शिविर गर्भवती महिलाओं के लिए आयोजित  किया गया। इसका मूल उद्देश्य गर्भ में ही बच्चों को संस्कृति और मूल्यों की शिक्षा दी जा सके। शिशु के गर्भावस्था काल में यदि माता-पिता डिप्रेशन में हैं तो इसका असर गर्भ में पल रहे शिशु पर भी पड़ता है। गर्भ संस्कार शिविर आपके स्वास्थ्य के साथ आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर माध्यम बनता है। 
विज्ञापन


स्त्री रोग विशेषज्ञ विभागाध्यक्ष ओबीएस एंड गायनिक डॉ. पूजा देवधर ने कहा कि आज के समय में अव्यवस्थित खान-पान की वजह से नवजात शिशु की इम्युनिटी पर भी असर पड़ रहा है। इसलिए इस पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। गर्भ में पल रहे बच्चे को बेहतर वातावरण मिलना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर उस पर भी पड़ता है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रेशमा खुराना ने कहा कि आहार खानपान के साथ व्यायाम का असर भी शिशु पर पड़ता है। इसलिए इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। इसमें खासतौर पर कई ऐसी फिजियोथैरेपी हैं जिसकी मदद से आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। इस अवसर पर डॉ.प्रियंका राठौर ने भी गर्भ संस्कार शिविर के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed