फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Audio scandal escalates, city president missing from Congress training camp

Indore News: ऑडियो कांड मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर से भी गायब रहे शहर अध्यक्ष

Fri, 07 Nov 2025 07:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 07 Nov 2025 07:53 PM IST
सार

कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने प्रदेश व केंद्रीय पदाधिकारियों से ऑडियो  मामले मे शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे की शिकायत की है। यादव शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष है। उन्हें  जान से मारने की धमकी मिली है। यादव ने पढ़रीनाथ थाने  में शिकायत की है। 

विज्ञापन
Indore News: Audio scandal escalates, city president missing from Congress training camp
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पूर्व नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के बीच हुए काॅल विवाद का मामला अब तूल पकड़ चुका है। चौकसे को इस मामले में सफाई देना पड़ी। वे पचमढ़ी में हो रहे नए जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भी नहीं पहुंचे। उन्होंने बीमारी का हवाला देकर शिविर से गैरमौजूद रहे। इस मामले में अभी प्रदेश कांग्रेस से नोटिस जारी नहीं हुआ है। उधर चौकसे की शिकायत करने वाले देवेंद्र सिंह यादव को धमकियां मिली। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस अफसरों को दी है।

विज्ञापन

 

कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने प्रदेश व केंद्रीय पदाधिकारियों से ऑडियो  मामले मे शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे की शिकायत की है। यादव भी शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष है। उन्हें मुंह पर कालिख पोतने और जान से मारने की धमकी मिली है। यादव ने पढ़रीनाथ थाने में इस मामले में शिकायत की है। चौकसे समर्थक लोकेश हार्डिया ने बयान दिया है कि देवेंद्र यादव ने गांधी भवन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गुलाब जामुन खिलाए थे। वे अब शहर अध्यक्ष चौकसे को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे है।

विज्ञापन



इस मामले में कांग्रेस नेता केके मिश्रा का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है। इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है। मामले की जांच होना चाहिए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने डियो में उनकी आवाज होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा अध्यक्ष मिश्रा बोले-दिग्विजय सिंह को जनसुनवाई में शिकायत करना चाहिए

भाज्पा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को शहर कांग्रेस अध्यक्ष अपशब्द बोल रहे है, लेकिन वे खामोश है। उन्हें इंदौर आकर जनसुनवाई में इस मामले में शिकायत करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed