फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Assistant Sub-Inspector demanded bribe in lieu of withdrawing salary, caught red handed

Indore News: तनख्वाह निकालने के बदले सहायक दरोगा ने मांगी रिश्वत, रंगे हाथों पकड़ा

Fri, 27 Dec 2024 07:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 27 Dec 2024 07:33 PM IST
सार

वार्ड क्रमांक 79 के जोन क्रमांक 21 के सहायक दरोगा रोहित पथरोड़ कर्मचारी यश चावरे का वेतन जारी नहीं कर रहा था। बार-बार यश ने उससे वेतन का आग्रह किया, लेकिन रोहित पांच हजार रुपये की रिश्वत का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन
Indore News: Assistant Sub-Inspector demanded bribe in lieu of withdrawing salary, caught red handed
आरोपी सहायक दरोगा रोहित पथरोड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर नगर निगम के सहायक दरोगा को रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। वह एक रेक पिगर से वेतन जारी करने के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की। अफसरों ने जाल बिछाकर दरोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

 

वार्ड क्रमांक 79 के जोन क्रमांक 21 के सहायक दरोगा रोहित पथरोड़ कर्मचारी यश चावरे का वेतन जारी नहीं कर रहा था। बार-बार यश ने उससे वेतन का आग्रह किया, लेकिन रोहित पांच हजार रुपये की रिश्वत का दबाव बना रहा था। आरोपी ने दो माह से उसका वेतन जारी नहीं किया था।

विज्ञापन

 

यश ने तंग आकर लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की। जांच में शिकायत को सही पाया गया। इसके बाद जोन में फरियादी पांच हजार रुपये लेकर गया। उसने सहायक दरोगा को नोटों की गड्डी दी तो लोकायुक्त पुलिस ने आकर नोटों की गड्डी जब्त कर ली और आरोपी रोहित के हाथ धुलवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नोटों की गड्डी में लगे केमिकल के कारण पीला रंग रोहित के हाथों में आ गया था। आरोपी ने पहले कहा कि वह रिश्वत नहीं मांग रहा था, लेकिन लोकायुक्त पुलिस उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत केस दर्ज किया। अफसरों का पता चला कि रोहित के पास वेतन निकालने का काम था। वह अन्य छोटे कर्मचारियों को भी इस तरह परेशान करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed