{"_id":"68845c95c94976c55406013e","slug":"indore-news-assistant-professor-exam-2024-25-on-july-27-across-4-centres-with-strict-guidelines-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: एमपीपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कल, ज्वेलरी-पर्स-टोपी और बहुत कुछ प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: एमपीपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कल, ज्वेलरी-पर्स-टोपी और बहुत कुछ प्रतिबंधित
Sat, 26 Jul 2025 07:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 26 Jul 2025 07:45 PM IST
सार
Indore News: सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2024 भाग-2 और वेद विषय की परीक्षा 27 जुलाई को इंदौर के चार केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
indore news
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2024 भाग-2 एवं सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2025 (वेद विषय) का आयोजन 27 जुलाई, रविवार को इंदौर में किया जाएगा। एमपीपीएससी (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी पहला सत्र सुबह 10 से 11 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा। परीक्षा इंदौर के चार केंद्रों पर संपन्न होगी और इसमें कुल 1157 परीक्षार्थी भाग लेंगे। सभी परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से पहले निर्धारित समय पर केंद्रों पर पहुंच जाएं।
संभागायुक्त ने बैठक में दिए निर्देश, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था रहेंगी प्राथमिकता
संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में संभागायुक्त दीपक सिंह ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर, इन्वर्टर सहित निरंतर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि किसी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। इस बैठक में उपायुक्त सपना एम. लोवंशी, अपर कलेक्टर एवं परीक्षा नियंत्रक निधि सिंह राजपूत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित केंद्राध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
चार प्रमुख केंद्रों पर होगी परीक्षा, केंद्रों पर विशेष सावधानियां अनिवार्य
परीक्षा इंदौर के जिन चार केंद्रों पर आयोजित होगी वे हैं श्री गोविंदराम सक्सेरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस शासकीय होल्कर विज्ञान महाविद्यालय (भवरकुंआ) शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बाल विनय मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कुछ विशेष प्रतिबंध लागू होंगे जैसे परीक्षार्थियों को जूते-मोजे पहनकर चेहरा ढंककर, या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल व केलकुलेटर के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हिजाब, पगड़ी, पल्ला और धागों की सूक्ष्मता से जांच की जाएगी, जबकि अन्य धातु व चमड़े की वस्तुएं जैसे बेल्ट, पर्स, घड़ी, टोपी आदि प्रतिबंधित रहेंगी।
विज्ञापन
परीक्षा पूर्व और परीक्षा दिवस की सुरक्षा के विशेष निर्देश जारी
संभागायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि संभागीय पर्यवेक्षक एवं विशेष पर्यवेक्षक सभी परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करें। प्रातः 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रत्येक परीक्षा केंद्र एवं जिला कोषालय कलेक्टोरेट पर सशस्त्र सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जाए। साथ ही, कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी/आरक्षक परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए जाएं। स्वच्छता, पेयजल, तथा परीक्षार्थियों से ली जाने वाली सामग्री को सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। परीक्षा की सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु सहायक अधिकारियों की भी नियुक्ति की जाएगी।