फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Army Major hits vehicles in Mhow accident

Indore News: महू में मेजर की कार का तांडव, 5 गाड़ियों को रौंदा, कई लोग घायल, भीड़ ने पीटा

Sun, 01 Mar 2026 04:02 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 01 Mar 2026 04:02 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के महू में रविवार सुबह एक आर्मी मेजर ने लापरवाही से कार चलाते हुए पांच वाहनों को टक्कर मार दी जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ और एक महिला ने मेजर की चप्पल से पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Indore News Army Major hits vehicles in Mhow accident
मेजर को महिलाओं ने पीटा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के महू में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सेना के एक मेजर ने अपनी तेज रफ्तार कार से एक के बाद एक पांच वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना इंदौर-महू मार्ग पर स्थित किशनगंज रेलवे ब्रिज के नीचे सुबह लगभग 8 बजे घटित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति इतनी अधिक थी कि टक्कर लगने के बाद कुछ मोटरसाइकिलें सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गईं। इस भीषण भिड़ंत में कुल चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय निवासियों की मदद से तुरंत महू के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


महिला समेत भीड़ ने पिटाई की
मौके पर मौजूद बंटी नामक युवक ने बताया कि मेजर की कार इंदौर की दिशा से महू की ओर आ रही थी जबकि घायल वाहन चालक ब्रिज की ओर चढ़ रहे थे। चालक की लापरवाही और अनियंत्रित गति के कारण कार ने सामने से आ रहे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित एक महिला ने कार चालक मेजर की चप्पल से पिटाई कर दी और देखते ही देखते वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी मेजर के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में मेजर 
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए कार चालक को अपनी हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि कार चलाने वाला व्यक्ति महू की आर्मी यूनिट में मेजर के पद पर तैनात है। फिलहाल पुलिस अधिकारी उसके पहचान पत्रों और संबंधित दस्तावेजों की सघन जांच कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि अभी तक घायल पक्ष की ओर से किसी ने भी औपचारिक रूप से केस दर्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मिनट तक रहा जाम
इस सड़क हादसे के कारण इंदौर-महू मार्ग पर लगभग 15 मिनट तक आवाजाही पूरी तरह बाधित रही और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे किया जिसके बाद यातायात को पुनः सुचारु रूप से शुरू किया जा सका। पुलिस अब घायलों के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed