फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Arghya offered to Sun on Gudi Padwa festival in Indore, vehicles sold in large numbers

Indore News:इंदौर मेें गुड़ी पड़वा पर्व पर सूर्य को दिया अर्घ्य, खूब बिके वाहन

Tue, 09 Apr 2024 09:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 09 Apr 2024 09:36 PM IST
सार

सुबह शहर के सामाजिक संगठन, मराठीभाषी परिवार पारंपरिक परिधानों के साथ राजवाड़ा पर पहुंचे। यहां सुबह सूर्य को अर्ध्य दिया गया। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैैलाश विजयवर्गीय के अलावा इंदौर के संत भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Indore News: Arghya offered to Sun on Gudi Padwa festival in Indore, vehicles sold in large numbers
इंदौर मेें सूर्य को अर्घ्य दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में वर्ष गुड़ी पड़वा पर्व धूमधाम से मनाया गया। घर-घर श्रीखंड व अन्य पकवान बनाए गए। वही वर्ष संवत्सर के शुभ अवसर पर लोगों ने नए वाहन व अन्य वस्तुएं भी खूब खरीदी। इंदौर के खजराना मंदिर में नए वाहनों के पूजन के लिए भीड़ लगी हुई थी। शहर में अनेक जगह आयोजन भी हुए।

विज्ञापन

सुबह शहर के सामाजिक संगठन, मराठीभाषी परिवार पारंपरिक परिधानों के साथ राजवाड़ा पर पहुंचे। यहां सुबह सूर्य को अर्ध्य दिया गया। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैैलाश विजयवर्गीय,शंकर लालवानी, मेयर पुष्यमित्र भार्गव के अलावा इंदौर के संत भी शामिल हुए। इस दौरान राजवाड़ा पर गुड़ी भी बांधी गई। राजवाड़ा पर होलकरकाल के समय गुड़ी बांधी जाती थी और आयोजन होते थे।

विज्ञापन


उसी परंपरा को मंगलवार को निभाया गया। गुड़ी बांधने के अलावा होलकर स्टेट का नया ध्वज भी राजवाड़ा की आठवीं मंजिल पर फहराया गया। उधर चैत्र नवरात्र शुरू होने के कारण मंगलवार सुबह देवी मंदिरों में भीड़ जुटी रही। इंदौर के खजराना, रणजीत हनुमान व अन्य मंदिरों में आम दिनों से ज्यादा भीड़ नजर आई।महाराष्ट्रीयन समाज ने वैशाली नगर में सामूहिक रुप से पर्व मनाया। सुनील धर्माधिकारी ने बताया कि घरों में रंगोली सजाई गई और सांस्कृतिक आयोजन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खूब हुई खरीददारी

नववर्ष के मौके पर इंदौर के बाजारों में रौनक रही। सबसे ज्यादा दोपहिया व चारपहिया वाहन बिके। खजराना मंदिर में गाड़ी का पूजन कराने वालों की भीड़ जुटी। पूजारी अशोक भट्ट ने बताया कि दशहरे, दीपावली के अलावा सबसे ज्यादा पूजन के लिए वाहन गुड़ी पड़वा पर्व पर आते है। सुबह से शाम तक हजारों वाहनों की पूजा की गई। बड़ा गणपति चौराहा पर भी शंख ध्वनि के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed