{"_id":"68a55c53ff76ad74550fc383","slug":"indore-news-aluminum-worker-electrocuted-in-school-negligence-case-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मजदूरों को लगा करंट, स्कूल मालिक पर केस दर्ज, एक मजदूर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मजदूरों को लगा करंट, स्कूल मालिक पर केस दर्ज, एक मजदूर की गई जान
Wed, 20 Aug 2025 10:55 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:55 AM IST
सार
Indore News: स्कूल में काम कर रहे एल्युमीनियम कारीगर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जांच में स्कूल संचालक की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
संजय
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
नगीन नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में एल्युमीनियम सेक्शन का काम करने वाले कारीगर की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जांच के बाद निजी स्कूल संचालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: लव जिहाद केस में कांग्रेस पार्षद की बेटी को जमानत, पिता अब भी फरार
काम के दौरान हुआ हादसा
एरोड्रम थाना पुलिस के अनुसार, मृतक संजय (पुत्र लखनलाल काकरवाल), निवासी राजनगर, 24 जून को अपने भतीजे शुभम के साथ एमबीएस स्कूल में खिड़कियां लगाने गया था। दोनों दूसरी मंजिल पर एल्युमीनियम का फ्रेम फिट कर रहे थे। इसी दौरान फ्रेम पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।
विज्ञापन
मौके पर ही गई जान
करंट लगते ही संजय नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शुभम करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घायल शुभम ने किसी तरह चाचा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।
स्कूल संचालक पर केस दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया कि स्कूल संचालक दिनेश (पुत्र लाल कुमावत, निवासी नंदन नगर) ने कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे। शुभम के बयान के आधार पर पुलिस ने दिनेश के खिलाफ लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर लिया है।