{"_id":"67376944129c6927a904009f","slug":"indore-news-ajab-gajab-ishq-film-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में होगी अजब गजब इश्क की शूटिंग, मेकर्स ने पोस्टर किया लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में होगी अजब गजब इश्क की शूटिंग, मेकर्स ने पोस्टर किया लॉन्च
Fri, 15 Nov 2024 09:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 15 Nov 2024 09:01 PM IST
सार
Indore News: अभिनेता महेश ठाकुर की विशेष भूमिका, इंदौर के धर्मेंद्र बिलोटिया भी बिखेरेंगे अपने अभिनय का जलवा।
विज्ञापन
फिल्म के सितारों से पोस्टर लांच किया।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
बॉलीवुड में ऐक्शन, क्राइम थ्रिलर के बीच में एक बार फिर प्यार का मौसम लौट रहा है। फ़िल्म "अजब गजब इश्क" के मेकर्स ने नए चेहरों के साथ एक बेहद ही खूबसूरत सिनेमा की घोषणा की है, जिसका पोस्टर मुम्बई में हम साथ साथ हैं जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता महेश ठाकुर की उपस्थिति में लॉन्च किया गया। इंदौर में इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को शूट किया जाएगा जिसमें काफी टर्न ट्विस्ट होंगे। एक टिपिकल लव स्टोरी के अलावा फिल्म में बहुत कुछ है जो आप देख पाएंगे। अधिश्री फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म के लेखक निर्देशक धनंजय कुमार सिंह और निर्माता गगन वर्मा हैं। फिल्मों और टीवी जगत के विख्यात अभिनेता महेश ठाकुर ने निर्माता निर्देशक को फिल्म के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म में लड़की के पिता का रोल किया है। धनंजय कुमार सिंह सुलझे हुए निर्देशक हैं मुझे विश्वास है कि वह एक बेहतर फिल्म बनाएंगे।
डॉक्टरी का पेशा छोड़कर फिल्मों में आए गगन वर्मा
फिल्म के निर्माता गगन वर्मा ने कहा कि मैं डॉक्टरी के पेशे में दस साल से रहा। फिर म्यूजिक, सिनेमा और राइटिंग के शौक की वजह से फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में आया। बेशक अजब गजब इश्क लव स्टोरी है मगर इसकी कथा रियल स्टेट में होने वाली धोखाधड़ी की घटनाओं से प्रेरित है। 23 नवंबर से इंदौर शहर में फिल्म अजब गजब इश्क की शूटिंग शुरू होगी। फिल्म में ईशान शंकर, महेश ठाकुर, कृति वर्मा, बिन्दा रावल, गगन वर्मा, इंदौर के लोकप्रिय सितारे धर्मेंद्र बिलोटिया, शौर्य सक्सेना और साक्षी रॉय भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। इस अवसर पर गगन वर्मा के दूसरे प्रोजेक्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म "हॉफ" का पोस्टर भी लांच किया गया, जिसकी स्क्रिप्ट राइटिंग पर काम चल रहा है।
चुलबुली रोमांटिक कहानी से सजी है फिल्म
फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद लिखने वाले डायरेक्टर धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि अजब गजब इश्क की स्टोरीलाइन बड़ी रोचक है। फ़्रॉड बिल्डर चावला एक ही फ़्लैट को दो लोगों को बेच देता है। राजवीर वर्मा और आर्ची शर्मा इस फ्लैट के मालिक हैं और प्रॉपर्टी पर मालिकाना फैसला आने तक कोर्ट उन दोनों को एक साथ रहने का फैसला सुनाता है। आपस में नोक झोंक करते करते राजवीर वर्मा और आर्ची शर्मा को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। राजवीर, आर्ची के साथ जिंदगी शुरू करने के सपने देखने लगता है और इसी बीच उसे पता चलता हैं कि आर्ची सिर्फ उसे धोखा दे रही है लेकिन राजवीर गहरे प्यार में है। इस अजब गजब इश्क में कई रोमांचक और चौकाने वाले मोड़ आते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस चुलबुली रोमांटिक कहानी में राजवीर को अपना प्यार मिलता है या नहीं।
विज्ञापन
फिल्म की कहानी खास होना जरूरी
निर्माता गगन वर्मा इस फिल्म की कथा को ही हीरो मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस का पोस्टर जितना कलरफुल और प्यारा लग रहा है, फिल्म भी दर्शकों को उतनी ही प्यारी और कई रंग लिए हुए लगेगी। फिल्म में मुख्य किरदार राजवीर का रोल अभिनेता परम सिंह निभाएंगे। ईशान शंकर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जो अब्बास मस्तान की फिल्म मशीन और नवरस कथा कोलाज में काम कर चुके हैं। उनका किरदार काफी रोचक है। फिल्म में म्यूजिक का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। मुख्य भूमिका निभा रहे परम सिंह 13 साल से एक्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने बैरी जॉन से एक्टिंग कोर्स किया है और 6 टीवी शो किए हैं। उन्होंने कहा कि उनका किरदार बहुत ही बेहतरीन है। सिलिकॉन वैली से एक लड़का आता है और उसे पता चलता है कि उसका घर किसी और का है। इसी रोमांच में पूरी स्टोरी नरेट होती है। फिल्म में मैं बॉय नेक्स्ट डोर हूं। यह मेरी पहली फिल्म है इसलिए बहुत उत्साहित हूं।