फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: After three months, one-way traffic system on two roads of Indore started failing.

Indore News: तीन महीने बाद ही इंदौर की दो सड़कों की वनवे ट्रैफिक व्यवस्था होने लगी फ्लाॅप

Thu, 04 Apr 2024 09:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 04 Apr 2024 09:08 PM IST
सार

इस मार्ग को वन वे किए जाने के कारण वाहन चालकों को एमजी रोड, शास्त्री ब्रिज होते हुए पटेल प्रतिमा व जवाहर मार्ग की तरफ जाना पड़ रहा है,जबकि जवाहर मार्ग के आसपास सियागंज, रानीपुरा, महारानी रोड जैसे थोक बाजार है।

विज्ञापन
Indore News: After three months, one-way traffic system on two roads of Indore started failing.
वनवे होने के बावजूद उल्टी दिशा से जाता ट्रैफिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनवरी माह मेें इंदौर के दो व्यस्त मार्गों पर शुरू की गई वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था दम तोड़ने लगी है। दोनो मार्गों से पुलिस के सामने ही वाहन चालक गलत दिशा से जाने लगे है,जबकि प्रशासन ने दोनो मार्गों की अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी एमजी रोड पर हो रही है। एमजी रोड व्यापारिक क्षेत्र है और दुकानों के दोनों तरफ वाहन पार्क होते है। इस कारण मार्ग पर ट्रैफिक आसानी से नहीं निकल पा रहा है। दिनभर में कई बार यातायात बाधित होता है।

विज्ञापन

महू नाका की तरफ से आने वाला ट्रैफिक जवाहर मार्ग और पटेल ब्रिज की तरफ जाता है, लेकिन इस मार्ग को वन वे किए जाने के कारण वाहन चालकों को एमजी रोड, शास्त्री ब्रिज होते हुए पटेल प्रतिमा व जवाहर मार्ग की तरफ जाना पड़ रहा है।जबकि जवाहर मार्ग के आसपास सियागंज, रानीपुरा, महारानी रोड जैसे थोक बाजार है। सबसे ज्यादा परेशानी मार्केट मेें जाने वाले लोगों को हो रही है। उन्हें ज्यादा चक्कर लगाना पड़ रहा हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने जवाहर मार्ग से जुड़ी गलियों पर भी बेरिकेड लगा रखे है। वन वे ट्रैफिक व्यवस्था के कारण जवाहर मार्ग का ट्रैफिक तो कम हो गया, लेकिन एमजी रोड का ट्रैफिक पहले से ज्यादा बढ़ गया हैै।

व्यापारी भी कर रहे है विरोध

वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का विरोध क्षेत्र केे व्यापारी भी कर चुके है। जवाहर मार्ग के व्यापारियों ने आधे घंटे तक व्यापारिक संस्थानों की बिजली बंद कर अनूठा विरोध किया था। मल्हारगंज के शेखर गिरी का कहना है कि नई ट्रैफिक व्यवस्था से क्षेत्र का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ट्रैफिक बढ़ने के कारण एमजी रोड पर ग्राहक नहीं रुक रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed