फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Administration took possession of land worth 1.25 crores, colony was cut on government land

Indore News: प्रशासन नेे सवा सौ करोड़ की जमीन का लिया कब्जा, सरकारी जमीन पर कटी थी काॅलोनी

Sat, 24 Aug 2024 03:56 PM IST
indore Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 24 Aug 2024 03:56 PM IST
सार

शनिवार सुबह एसडीएम घनश्याम धनगर के साथ मौके पर अमला पहुंचा और कब्जा ले लिया। प्रशासन ने वहां पर कब्जा संबंधी बोर्ड भी लगा दिया। प्रशासन ने पिछले दिनों उन जमीनों की जांच शुरू की हैै। जिनके व्यवस्थापक कलेक्टर है और जमीन बेच दी गई।

विज्ञापन
Indore News: Administration took possession of land worth 1.25 crores, colony was cut on government land
प्रशासन ने लिया जमीन का कब्जा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन ने एबी रोड पर दो एकड जमीन का कब्जा लिया हैै। यह जमीन शहर के पाॅश इलाके में है और इसकी कीमत सवा सौ करोड़ है। इस जमीन पर पार्क एवेन्यू नामक काॅलोनी काटी गई थी। फिलहाल अलग-अलग हिस्से किराए पर दिए गए थे।

विज्ञापन


जमीन पर क्रिेेकेट टर्फ, रेस्त्रां और पार्किंग का उपयोग हो रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह ने इसकी जांच कराई थी। जांच में पता चला कि पीर स्थान के लिए है और इसके व्यवस्थापक कलेक्टर है। इस जमीन पर 13 प्लाॅट भी पूर्व में बिक चुके है और वे शहर के रसूखदारों ने खरीदे है।
विज्ञापन

 

शनिवार सुबह एसडीएम घनश्याम धनगर के साथ मौके पर अमला पहुंचा और जमीन पर हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटाकर कब्जा ले लिया। प्रशासन ने वहां पर कब्जा संबंधी बोर्ड भी लगा दिया। प्रशासन ने पिछले दिनों उन जमीनों की जांच शुरू की हैै। जिनके व्यवस्थापक कलेक्टर है और जमीन बेच दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ज्यादातर जमीनें वक्फ बोर्ड की है। पिछले दिनों स्कीम-134 से भी 200 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन से प्रशासन ने कब्जा हटाकर उसका कब्जा लिया। जमीन पर बाउंड्रीवाॅॅल बनाकर प्लाॅट बेचने की तैयारी की जा रही थी। मौके पर एक अस्थाई दफ्तर भी संचालित हो रहा था। जिसे तोड़ दिया गया। आने वाले दिनों में अन्य जमीनों की जांच के बाद भी प्रशासन उनका कब्जा ले सकता हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed