फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: A youth arrested for cheating in the name of getting a car from the army canteen, used to call hi

Indore News:आर्मी कैंटीन से कार दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, खुद को पीएमओए अधिकारी बताता था

Thu, 26 Sep 2024 04:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 26 Sep 2024 04:04 PM IST
सार

कल्पेश एक निजी कंपनी में काम करता है और म्यूजिक सीखने इंदौर में ही भूषण तिवारी से म्यूजिक सीख रहा था। उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताकर कल्पेश से मेलजोल बढ़ाया और ज्यादा डिस्काउंट में वस्तुएं खरीदने का झांसा दिया।

विज्ञापन
Indore News: A youth arrested for cheating in the name of getting a car from the army canteen, used to call hi
फर्जी अफसर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय पीएमअेा का अफसर तो कभी नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (एनएसए) का अफसर बताकर लोगों से ठगी से ठगी करता था। आरोपी ने आर्मी कैंटीन से कार दिलाने का झांसा देकर अपने म्यूजिक टीचर से ही लाखों रुपये और दस्तावेज ले लिए। इसके अलावा उनसे मुबंई के एक युवक को भी ठगा।

विज्ञापन


कार डिलेवर होने में आनाकारी करने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। आरोपी कल्पेश बेलदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके घर से एनएसए लिखी बुलेट जब्त की। उस पर वह तिरंगा लगाकर रखता था। आरोपी ने किन-किन लोगों को ठगा है। इस मामले में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 

कल्पेश एक निजी कंपनी में काम करता है और म्यूजिक सीखने इंदौर में ही भूषण तिवारी से म्यूजिक सीख रहा था। उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताकर कल्पेश से मेलजोल बढ़ाया और ज्यादा डिस्काउंट में वस्तुएं खरीदने का झांसा दिया। भूषण ने कार लेने की इच्छा जताई। इस बीच भूषण ने मुबंई में प्रभात मिश्रा को भी लालच दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन



उसे कल्पेश ने खुद को एनएसए का अधिकारी बताया था। भूषण का विश्वास जीतने के लिए कलेक्श एक महंगे बाइक शोरुम पर ले गया अौर भूषण को एक बाइक खरीद कर दी। भूषण को बताया कि इसके पैसे उसने खुद चुकाए है,जबकि उनसे मुबंई के प्रभात मिश्रा से उसका पैमेंट कराया। विश्वास जमने के बाद भूषण ने कार खरीदने के लिए कल्पेश को दस्तावेज और लाखों रुपये दे डाले, लेकिन कार नहीं आई तो मामला थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed