फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: A huge tricolor yatra will be taken out in Indore today, every house will resonate with the trico

Indore News: आज इंदौर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा और स्वच्छता का गूंजेगा संदेश, सीएम होंगे शाामिल

Wed, 13 Aug 2025 07:17 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 13 Aug 2025 07:17 AM IST
सार

यात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर महापुरुषों की वेशभूषा में युवा रहेंगे। साधु-संत बग्घियों में रहेंगे। यात्रा का नेतृत्व सिख समाजजन द्वारा किया जाएगा। उनके पीछे जैन समाजजन, फिर बोहरा समाजजन और विभिन्न समाजों और संगठनों के लोग शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
Indore News: A huge tricolor yatra will be taken out in Indore today, every house will resonate with the trico
राजवाड़ा से निकलेगी तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी के तहत इंदौर में 13 अगस्त बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। राजबाड़ा से गांधी हॉल तक निकलने वाली इस यात्रा में सीएम डॉ. मोहन यादव व अन्य मंत्री तथा स्थानीय विधायक शामिल होंगे। यात्रा के लिए एक बड़ा मंच राजवाड़ा के सामने लगाया गया है। पूरे मार्ग पर 40 से ज्यादा स्वागत मंच लगाए गए है। 

विज्ञापन

 

भाजपा के इंदौर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि यात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर महापुरुषों की वेशभूषा में युवा रहेंगे। साधु-संत बग्घियों में रहेंगे। यात्रा का नेतृत्व सिख समाजजन द्वारा किया जाएगा। उनके पीछे जैन समाजजन, फिर बोहरा समाजजन और विभिन्न समाजों और संगठनों के लोग शामिल रहेंगे। स्काउट, एनसीसी कैडेड्स भी इसमें शामिल होंगे। राजकमल का ब्रॉस बैंड के साथ ही, पुलिस का बैंड, डीजे के गाड़ियां, ढोल के साथ ही मुस्लिम समाजजन भी इसमें शामिल होगा। बोहरा समाज और जैन समाजजन भी अपने-अपने बैंड के साथ शामिल होंगे।

विज्ञापन

 

सजे रथ में सवार होंगे सीएम

तिरंगा यात्रा में खासतौर से सजाए गए रथ में सीएम डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा सवार होंगे। सीएम दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद इंदौर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed