फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: 54th Green Corridor can be built in Indore today, body parts of scientists will give life to othe

Indore News: इंदौर मेें बना 54 वां ग्रीन काॅरिडोर, वैज्ञानिक के अंगों ने दी तीन लोगों को नई जिदंगी

Sat, 30 Mar 2024 05:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 30 Mar 2024 05:30 PM IST
सार

परिवार की स्वीकृति मिलने के बाद चार चिकित्सक दलों की ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कमेटी ने रोगी का ब्रेन डेथ प्रमाणित किया। शनिवार को ज्यूपिटर विशेष हॉस्पिटल से शेल्बी हॉस्पिटल और चोइथराम हॉस्पिटल के लिए ग्रीन कॉरिडोर बना।

विज्ञापन
Indore News: 54th Green Corridor can be built in Indore today, body parts of scientists will give life to othe
इंदौर में फिर बना ग्रीन काॅरिडोर। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

अंगदान के लिए देश में नंबर वन बने इंदौर मेें शनिवार को 54 वां ग्रीन काॅरिडोर बना। आरआर केट के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्रीरामुलु कोंजाटी के अंगों ने तीन लोगों को नई जिंदगी दी। कोंजाटी को सीविर ब्रेन हेमरेज के बाद इंदौर के जूपिटर विशेष अस्पताल में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन


वे आरआर केट मेें वैज्ञानिक थे। उनका ब्रेनडेथ हो चुका था। इसकी जानकारी डाक्टरों ने परिजनों को दी। परिजनों ने अंगदान की इच्छा जताई। इसके बाद मुस्कान परिवार के संदीपन आर्य और जीतू बगानी ने वैज्ञानिक की पुत्री लिपिका से चर्चा की और अंगदान के लिए व्यवस्थाएं जुटाना शुरू की।

विज्ञापन

परिवार की स्वीकृति मिलने के बाद चार चिकित्सक दलों की ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कमेटी ने रोगी का ब्रेन डेथ प्रमाणित किया। शनिवार को जूपिटर विशेष हॉस्पिटल से शेल्बी हॉस्पिटल और चोइथराम हॉस्पिटल के लिए ग्रीन कॉरिडोर बना।

विज्ञापन
विज्ञापन


जुपिटर अस्ताल से शैल्बी अस्पताल के लिए सुबह 11.49 बजे ग्रीन काॅरिडोर बना। 11.57 बजे किडनी शैल्बी अस्पताल पहुंच गई थी।दूसरा कारिडोर जूपिटर अस्पताल से चोइथराम के लिए सुबह 11.42 बजे बना, जो 11.50 बजे पूर्ण हुआ। कोंजाटी के परिवार में पत्नी के अलावा उनके बच्चे हैं। 

कोंजाटी की एक किडनी एक महिला रोगी को,दूसरी किडनी पुरुष रोगी एवं लीवर एक रोगी को प्रत्यारोपित किया गया। दोनो अस्प्तालों में प्रत्यारोपण की तैयारी रात को ही पूरी हो चुकी है। ग्रीन काॅरिडोर के दौरान ट्रैफिक पुलिस मार्ग पर तैनात रही। ट्रैफिक को रोककर एम्बुलेंस को कम समय में अस्पतालों तक पहुंचा गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed