फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: 21-Year-Old Student Dies by Suicide, Family Alleges Harassment by Boyfriend

Indore News: छात्रा की मौत का जिम्मेदार कौन? पिता बोले मेरी बेटी को इस्तेमाल किया, अब हमें धमका रहे

Sun, 14 Sep 2025 04:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 14 Sep 2025 04:14 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में 21 वर्षीय छात्रा कृति ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। जहर पीने और खुद को आग लगाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार ने मानसिक रूप से परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Indore News: 21-Year-Old Student Dies by Suicide, Family Alleges Harassment by Boyfriend
कृति और हर्ष - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के मल्हारगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय एक छात्रा ने अपने प्रेमी की कथित प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान शनिवार शाम को छात्रा की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: भाजपा नेता के बेटे को गोली मारी, प्रेमिका के पिता पर शक
विज्ञापन


प्रताड़ना से डिप्रेशन में थी छात्रा
मृतका की पहचान 21 वर्षीय कृति के रूप में हुई है, जो मल्हारगंज की निवासी थी। जांच में पता चला है कि उसका प्रेमी हर्ष पांडे उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था, जिसके कारण कृति गहरे डिप्रेशन में चली गई थी। उसका मानसिक इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार को उसने पहले ब्लेड और चाकू से खुद को घायल करने की कोशिश की और फिर जहर पीकर खुद को आग के हवाले कर दिया। पड़ोसियों की मदद से उसे गंभीर हालत में एयरपोर्ट रोड स्थित बाठिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शनिवार शाम को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवार का आरोप: "हर्ष ने बेटी का इस्तेमाल किया"
मृतका के परिवार वालों ने बताया कि बिहार का रहने वाला हर्ष पांडे, कृति का स्कूल का दोस्त था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने आईआईएम कॉलेज में एक साथ पढ़ाई भी की। परिजनों का आरोप है कि हर्ष, कृति का इस्तेमाल कर रहा था और शादी करने से लगातार इनकार कर रहा था। कृति के पिता मंगेश, जो एक अनाज की दुकान चलाते हैं, ने बताया कि इसी साल फरवरी में हर्ष की प्रताड़ना के कारण कृति की मानसिक हालत बिगड़ने लगी थी। करीब 20 दिन पहले हर्ष इंदौर छोड़कर चला गया था, लेकिन वह फोन कॉल और चैटिंग के जरिए कृति को लगातार परेशान करता रहा। इसी से तंग आकर कृति ने यह खौफनाक कदम उठाया।

धमकी और पुलिस की कार्रवाई
कृति के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने घटना के दिन हर्ष को फोन पर बेटी की हालत की जानकारी दी, तो उसके कुछ देर बाद कुछ अज्ञात लोग अस्पताल पहुंचे और परिवार को इस मामले में चुप रहने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी हर्ष के पिता की हिमाचल प्रदेश में एक दवा की फैक्ट्री है और वह इंदौर में अपने रिश्तेदारों के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और आश्वासन दिया है कि आरोपी हर्ष पांडे के खिलाफ जल्द ही मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed