फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Newly married woman burnt up to 80 percent in Indore, family members blamed in-laws, protested at the

Indore:इंदौर में नवविवाहिता 80 प्रतिशत तक जली, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए, किया थाने पर प्रदर्शन

Mon, 28 Jul 2025 07:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 28 Jul 2025 07:28 PM IST
सार

पुलिस ने परिजनों को समझाकर थाने से रवाना किया है। इस मामले में सिर्फ पति हिरासत में है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई पायल के बयान के बाद करेगी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही शंकर पायल को परेशान कर रहा था।

विज्ञापन
Indore: Newly married woman burnt up to 80 percent in Indore, family members blamed in-laws, protested at the
थाने पर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय नवविवाहिता पायल को जलाए जाने के मामले में उसके मायके वालों ने पुलिस पर कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाया और थाने में हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि पायल को जलाने की साजिश में सिर्फ पति ही नहीं, बल्कि ससुराल के अन्य लोग भी शामिल हैं, जबकि पुलिस ने फिलहाल सिर्फ पति शंकर को ही हिरासत में लिया है। पायल ने तहसीलदार के सामने सिर्फ पति का नाम लिया और इसके बाद वह बेहोश हो गई। पायल 80 प्रतिशत तक जल चुकी है और वेंटिलेटर पर है।

विज्ञापन

 

पायल के भाई का आरोप है कि शंकर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था। 50 हजार रुपए नहीं देने पर विवाद हुआ, इसके बाद पायल को आग लगा दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की  जांच कर रही है, और महिला के होश में आने पर बयान लिए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। अफसरों का कहना है कि यदि पायल अन्य लोगों के नाम लेती है तो उनके खिलाफ भी केस दर्ज होगा।  

विज्ञापन

 

पुलिस ने परिजनों को समझाकर थाने से रवाना किया है। इस मामले में सिर्फ पति हिरासत में है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई पायल के बयान के बाद करेगी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही शंकर पायल को परेशान कर रहा था। उनसे अपने परिवार के सदस्य की बीमारी के इलाज के लिए पायल से पचास हजार रुपये मांगे थे, लेकिन पायल ने अपने माता-पिता से पैसा मांगने से इनकार कर दिया। इस बात पर शंकर और पायल का विवाद हुआ था और पायल को शंकर ने आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed