फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: New patients are now decreasing in Bhagirathpura, the number of patients admitted in the hospital has

Indore: नए मरीज अब कम निकल रहे भागीरथपुरा में, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या भी घटी

Wed, 07 Jan 2026 09:58 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 07 Jan 2026 09:58 AM IST
सार

 भागीरथपुरा टंकी के पानी को सुपर क्लोरिनेट कर वितरित किया जा रहा है। पानी की शुद्धता 2 पीपीएम है। मंगलवार को पाइप लाइनों की भी सफाई की गई है। इसके अलावा बस्ती की पांच सौ से ज्यादा हौज की भी सफाई नगर निगम के अमले ने की।

विज्ञापन
Indore: New patients are now decreasing in Bhagirathpura, the number of patients admitted in the hospital has
बोरिगों में भी डाल रहे क्लोरिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भागीरथपुरा में अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। नए मरीज अब कम आ रहे है और जो मरी अस्पताल में भर्ती है। वे भी डिस्चार्ज हो रहे है। सोमवार को 110 मरीज अस्पताल में भर्ती थी। अब उनकी संख्या 99 रह गई है। बुधवार को दस से ज्यादा मरीजों की अस्पाल से छुट्टी हो जाएगी। वहीं मंगलवार को नए दस से मरीज निकले। जिनका घरों पर ही उपचार हो रहा है। उनमें भी डायरिया के लक्षण कम है।

विज्ञापन

 

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भागीरथपुरा के प्रभावित क्षेत्र में का दौरा किया। बस्ती में पांच एम्बुलैंस के अलावा 24 घंटे डाॅक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। गंभीर मरीजों को एमवाय चिकित्सालय, अरविंदों अस्पताल और बच्चों को चाचा नेहरु अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। फिलहाल 18 मरीज आईसीयू में है। उनमें से तीन वेंटिलेटर पर है। मंगलवार को टीमों ने कुल 5013 घरों तक पहुँच बनायीं। जिसमें लगभग 24 हजार 786 लोगों को किट वितरण की गई।

विज्ञापन

 

भागीरथपुरा टंकी की भी सफाई

नगर निगम ने भागीरथपुरा टंकी की भी सफाई की है। टंकी के पानी को सुपर क्लोरिनेट कर वितरित किया जा रहा है। पानी की शुद्धता 2 पीपीएम है। मंगलवार को पाइप लाइनों की भी सफाई की गई है। इसके अलावा बस्ती की पांच सौ से ज्यादा हौज की भी सफाई नगर निगम के अमले ने की। दरअसल हौज ज्यादा भरने के बाद पानी फिर नलों से लाइनों में जाता है। यदि हौज में गंदा पानी रहता है तो फिर वह दूसरे दिन होने वाली सप्लाई के दौरान पानी को दूषित करता है। भावित क्षेत्र के सभी ड्रेनेज चेम्बर, बेकलेन आदि की सफाई करायी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed