फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Narmada pipeline bursts in Indore; 20 water tanks remain empty due to pump shutdown, no water supply.

इंदौर: इंदौर में नर्मदा लाइन फूटी, पंप बंद रहने से 20 टंकियां रह गई खाली, नहीं आए नल

Tue, 13 Oct 2026 10:24 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 13 Oct 2026 10:24 AM IST
सार

इंदौर में नर्मदा की पाइपलाइन फूटने से मंगलवार को शहर के बड़े हिस्से में जलसंकट की स्थिति बन गई। लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहने के बाद लीकेज सुधारने के लिए नर्मदा के पंप बंद करने पड़े। इसका असर यह हुआ कि शहर की 20 टंकियां पूरी तरह नहीं भर पाईं। 

विज्ञापन
Indore: Narmada pipeline bursts in Indore; 20 water tanks remain empty due to pump shutdown, no water supply.
इंदौर शहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मंगलवार को शहर के बड़े हिस्से को जलसंकट झेलना पड़ा। वजह थी नर्मदा की 12 एमएम व्यास वाली पाइपलाइन का फूटना। इससे लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह गया और पाइपलाइन को ठीक करने के लिए 70 किलोमीटर दूर से शहर तक पानी लाने वाले नर्मदा के पंप बंद करने पड़े। इस कारण शहर की 20 टंकियों में तय क्षमता के अनुसार पानी नहीं भर पाया और दस लाख से ज्यादा की आबादी वाले क्षेत्र में नलों से पानी नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

 

सोमवार को मेन पाइपलाइन में लीकेज सुधारने के काम के चलते नर्मदा जलप्रदाय परियोजना के पहले और दूसरे चरण के पंप शाम चार बजे बंद किए गए थे। लीकेज सुधारने का काम पूरा होने के बाद पंप हाउस के पांच पंप रात दस बजे चालू कर दिए गए, लेकिन छह घंटे तक पंप बंद रहने से शहर की टंकियां अन्नपूर्णा, स्कीम नंबर 103, छत्रीबाग, राजमोहल्ला, द्रविड़ नगर, लोकमान्य नगर, महाराणा, नरवल, अगरबत्ती, कुशवाह मोहल्ला, टिगरिया, बाणगंगा, सुभाष चौक, सदर बाजार, जिंसी हाट, मल्हार आश्रम, गांधी हॉल, भक्त प्रह्लाद नगर, एमओजी लाइन और जय हिंद नगर टंकियां खाली रह गईं।

विज्ञापन

इस कारण दस लाख से ज्यादा की आबादी को पानी नहीं मिला। जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि जिन क्षेत्रों में टंकियां नहीं भर पाई थीं, वहां टैंकरों से जल वितरण किया गया है। अगले दिन इन इलाकों में ज्यादा पानी की सप्लाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed