फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore murder news young boy arrested from guna

Indore News: युवती की गले में कैंची मारकर हत्या, परिजन का शव लेने से इनकार, गुना से संदेही युवक गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2023 06:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 12 Dec 2023 06:34 PM IST
सार

युवक और युवती ने एक महीने पहले ही किराए का मकान लिया था। आठ साल पहले अपने घर से भागी थी युवती। 
 

विज्ञापन
indore murder news young boy arrested from guna
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवती के गले में कैंची मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। युवती निकिता प्रजापत सागर की मूल निवासी थी। वह एक युवक के साथ यहां पर किराए के मकान में रह रही थी और पुलिस को संदेह है कि उसी ने निकिता की हत्या की है। इस मामले में निकिता के परिजन ने अब निकिता के शव को लेने से भी इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि निकिता के पिता और बहन ने शव लेने से इनकार कर दिया है। परिजन ने पुलिस से कहा कि वो 8 साल पहले ही हमारे लिए मर चुकी थी, जब उसने घर से भागकर परिवार की बदनामी की थी। ऐसी स्थिति में पुलिस अब नगर निगम की मदद से उसका अंतिम संस्कार करेगी।
विज्ञापन


गुना के प्रवीण को लिया हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में गुना से प्रवीण नाम के एक संदेही को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि प्रवीण ही युवती के साथ कुछ दिनों पहले इंदौर में रहने आया था। पुलिस टीम को कई साक्ष्य और सोशल मीडिया से जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने गुना पहुंचकर संदेही को हिरासत में लिया। प्रवीण के इंदौर आते ही इस मामले में अन्य जानकारियां मिल पाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खून में लथपथ मिला था शव
9 दिसंबर को जबरन कॉलोनी में निकिता प्रजापत मूल निवासी सागर का खून में लथपथ शव मिला था। गले पर कैंची मारकर उसकी हत्या की गई थी। हत्या के पहले आरोपी और युवती ने साथ में खाना खाया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसमें आरोपी ने गले में कैंची मारकर युवती को मौत के घाट उतर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed