फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: MP Lalwani told the officers that Indore railway station should be ready by Simhastha.

Indore: सांसद लालवानी ने अफसरों से कहा- सिंहस्थ तक तैयार हो जाए इंदौर का रेलवे स्टेशन

Wed, 08 Oct 2025 07:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 08 Oct 2025 07:09 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने इंदौर-दाहोद रेल लाइन के अलावा धार रेलवे स्टेशन के काम की गति बढ़ाने के लिए अफसरों को कहा। राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने खरगोन-खंडवा अलीराजपुर रेलवे लाइन के बारे में पूछा।

विज्ञापन
Indore: MP Lalwani told the officers that Indore railway station should be ready by Simhastha.
रेल प्रोेजेक्टों को लेकर रेसीडेंसी कोठी में बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर और आसपास के रेल प्रोेजेक्टों को लेकर बुधवार को रेसीडेंसी कोठी में बैठक आयोजित की गई। । बैठक में इंदौर रेलवे स्टेशन, लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन, इंदौर दाहोद रेल परियोजना सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। सांसद शंकर लालवानी ने अफसरों से कहा कि इंदौर रेलवे स्टेशन का निर्माण तीन साल में पूरा हो जाएगा या नहीं,क्योकि सिंहस्थ मेले के समय इंदौर स्टेशन पर यात्रियों का दबाव रहेगा। अभी तक पुरानी बिल्डिंग तोड़ने का काम ही चल रहा है।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़े: सिंहस्थ 2028: IIT का मास्टरप्लान, 3D प्रिंटिंग वाले हाई-टेक टॉयलेट, दिव्यांगों बुजुर्गों के लिए रैंप

विज्ञापन

 

अफसरों ने कहा कि निर्माण तो पूरा नहीं होगा, लेकिन मुख्य हिस्से का काम पूरा हो जाएगा। ट्रेनों के संचालन में परेशानी नहीं आएगी। लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का काम तब तक पूरा हो जाएगा। वहां से ट्रेनों का उज्जैन के लिए संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने इंदौर-दाहोद रेल लाइन के अलावा धार रेलवे स्टेशन के काम की गति बढ़ाने के लिए अफसरों को कहा। राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने खरगोन-खंडवा अलीराजपुर रेलवे लाइन के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में रेल लाइन बिछने से विकास को गति मिलेगी।



इस काम को समयसीमा में पूरा किया जाए। सांसद लालवानी ने कहा कि रीगल ब्रिज के अलावा भी एक ब्रिज बनना चाहिए। इसकी प्लानिंग भी रेलवे स्टेशन निर्माण के साथ करें,क्योकि भविष्य में रेलवे स्टेशन का विस्तार पार्क रोड चौराहे तक होगा। उससे पहले तय प्लानिंग के हिसाब से ब्रिज बन जाए तो शहर के ट्रैफिक में भी आसानी होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed