फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mother and daughter injured in Indore after e-rickshaw battery explodes, driver also suffers burn inju

Indore: इंदौर में ई- रिक्शा की बैटरी फटी, बेटी की मौत, मां गंभीर, ड्रायवर भी झुलसा

Sun, 30 Nov 2025 10:46 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 30 Nov 2025 10:46 AM IST
सार

Indore: रिक्शा में अचानक धमाका हुआ। सड़क पर चल रहे लोग चौंक गए। देखा तो रिक्शा की बैटरी फट गई थी और उसमें सवार मां और बेटी जोर-जोर से चिल्ला रहीं थी। लोग मदद के लिए आए और मां बेटी को रिक्शा में से निकाल कर एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Indore: Mother and daughter injured in Indore after e-rickshaw battery explodes, driver also suffers burn inju
ई रिक्शा की बैटरी फटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में शनिवार रात ई रिक्शा की बैटरी फट गई। रिक्शा में सवार बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई है और मां गंभीर है। इसके अलावा ड्रायवर भी झुलस गया है। बेटी अपनी मां की आंख का इलाज कराने के लिए आई अस्पताल जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया। दोनों घायल मां-बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। इस घटना के बाद शहर की ई रिक्शा की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि कई रिक्शा चालक अपनी रिक्शा में सस्ती बैटरी या दो बैटरियां लगाकर चलाते हैं। जिस रिक्शा में हादसा हुआ। उमसें भी दो बैटरी लगी हुई थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा के भाई विपिन की गवाही पूरी, भाई ने कहा आरोपियों को मिल रही मदद

विज्ञापन

मां की हालत गंभीर
घटना रामकुंवर बाई पति नाथु सिंह और उनकी बेटी पवित्रा बाई पति विजय चौहान के साथ हुई। मां रामकुंवर बाई की हालत भी गंभीर बनी हुई है और इलाज के दौरान रविवार सुबह पवित्रा की मौत हो गई। इस हादसे में रिक्शा चला रहा ड्रायवर अरुण गुप्ता निवासी निरंजपुर भी झुलस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमाका देख रुके लोग
रिक्शा में चलते-चलते अचानक धमाका हुआ। सड़क पर चल रहे लोग अचानक चौंक गए। देखा तो रिक्शा की बैटरी फट गई थी और उसमें सवार मां और बेटी जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। लोग मदद के लिए आगे आए और मां बेटी को रिक्शा में से निकाल कर निजी वाहन से एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है।


रिक्शा में दो बैटरी लगी थी
उनके परिजन भी हादसे की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे तो देखा कि चालक ने दो बैटरी का उपयोग ई रिक्शा में किया था। इस मामले में पवित्रा की शिकायत पर चालक अरुण गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस वाहन से ई रिक्शा को रस्सी से बांधकर थाने ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed