फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: MLA Usha Thakur said- the organs of those accused of conversion should be cut off

Indore: विधायक उषा ठाकुर ने कहा-धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा के अंगों को काट देना चाहिए

Fri, 18 Jul 2025 07:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 18 Jul 2025 07:13 PM IST
सार

 ठाकुर ने कहा कि छांगुर जैसे लोग आस्था के नाम पर जिंदगी बर्बाद कर रहे है। इस तरह के लोग गली मोहल्लों में मिल जाएंगे, नागरिकों को उन लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। 

विज्ञापन
Indore: MLA Usha Thakur said- the organs of those accused of conversion should be cut off
विधायक उषा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण रैकेट के आरोपी छांगुर बाबा को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपियों के हाथ,पैर व निजी अंगों को काट देना चाहिए। सख्त सजा मिलेगी तो भविष्य में इस तरह का अपराध करने का दुस्साहस लोग नहीं करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छांगुर जैसे लोग शरीयत मानता है तो सजा भी उसके अनुसार ही मिलना चाहिए। जब तक इस तरह की सख्त सजा नहीं दी जाएगी। तब तक धर्मांतरण व लव जिहाद से जुड़े अपराध बंद नहीं होंगे। विधायक ठाकुर कलेक्टर कार्यालय की बैठक में शामिल होने आई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ईडी ने छांगुर का कॉम्प्लेक्स किया सीज, लगातार कस रहा शिकंजा; मुंबई में भी इमारत का हुआ था सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छांगुर जैसे लोग आस्था के नाम पर जिंदगी बर्बाद कर रहे है। इस तरह के लोग गली मोहल्लों में मिल जाएंगे, लेकिन नागरिकों को उन लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। भोपाल में हुई लव जिहाद की घटना को लेकर कहा कि ये भारतीय संविधान में विश्वास नहीं करते है। वे शरीयत मानते है तो फिर सजा भी वैसी ही मिलना चाहिए।


कठोर सजा मिलेगी तो उदाहरण बन जाएंगे। आपको बता दें कि छांगुर पर लालच देकर धर्मांतरण के लिए उकसाने का आरोप है। यूपी एटीएस ने छांगुर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग संगठित गिरोह चलाते थे। वे लालच देकर, इलाज कराकर हिन्दू परिवारों को धर्मांतरण के लिए उकसाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed