फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: MLA Mendola along with residents protested against the liquor shop, joined the protest

Indore: विधायक मेंदोला ने रहवासियों के साथ किया शराब दुकान का विरोध, प्रदर्शन में हुए शामिल

Sat, 02 Mar 2024 01:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 02 Mar 2024 01:48 PM IST
सार

विधायक मेंदोला ने शराब दुकान ठेकेदार को बुलाकर दुकान हटाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। ठेकेदार को कहा गया कि अस्पताल के सामने शराब दुकान होना उचित नहीं है। आसपास भी रहवासी क्षेत्र है। रहवासियों ने कहा कि हनुमान मंदिर भी दुकान के पास है।

विज्ञापन
Indore: MLA Mendola along with residents protested against the liquor shop, joined the protest
शराब दुकान का विरोध करने विधायक मेंदोला भी पहुंचे। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में शराब दुकानों के ठेके होने के साथ कुछ दुकानों का विरोध भी शुरू हो गया है। बाणगंगा क्षेत्र में मानसिक अस्पताल के सामने खुली शराब दुकान का विरोध रहवासियों ने किया। वे दुकान के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे। उनके साथ क्षेत्रीय भाजपा विधायक रमेश मेंदोला भी पहुंचे। उन्होंने रहवासियों से कहा कि शराब दुकान हटाने के लिए अफसरों से भी कहेंगे।

विज्ञापन

विधायक मेंदोला ने शराब दुकान ठेकेदार को बुलाकर दुकान हटाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। ठेकेदार को कहा गया कि अस्पताल के सामने शराब दुकान होना उचित नहीं है। आसपास भी रहवासी क्षेत्र है। रहवासियों ने कहा कि हनुमान मंदिर भी दुकान के पास है। लंबे समय से शराब दुकान की वजह से आसपास के क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और लगातार यातायात भी बाधित होता है।

विज्ञापन


आए दिन दुकान पर आने वाले लोग शराब पीकर लोगों से विवाद करते है। रहवासियों ने कहाा कि हमने पहले भी प्रदर्शन किया। तब कहा गया था कि ठेका समाप्त होने के बाद दुकान दूसरी जगह शिफ्ट हो जाएगी। फिर से दुकान का ठेका दे दिया गया, लेकिन दुकान नहीं हटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहवासियों ने विधायक को बताया कि शराब दुकान के आसपास मांस-मटन की अवैध दुकानें भी संचालित होने लगी है। उन्हें भी हटाया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान एमआईसी सदस्य जीतू यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य पांडे, पार्षद सोनाली विजय परमार,संध्या राधाकिशन जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed