फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minor who went to celebrate friend's birthday stoned to death

Indore: दोस्त का जन्मदिन मनाने गए नाबालिग की पत्थर मारकर हत्या

Wed, 03 Jan 2024 01:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 03 Jan 2024 01:03 PM IST
सार

मंगलवार देर प्रशांत का जन्म दिन मनाने के लिए पवन चौहान अपने दोस्तों के साथ खेत पर गया था।  वहां पर उसका विवाद सत्तू नामक युवक से हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को पत्थर मारने लगे। पवन को एक पत्थर सिर पर लगा।

विज्ञापन
Indore: Minor who went to celebrate friend's birthday stoned to death
इंदौर में नाबालिग की हत्या। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने खेत पर गए एक नाबालिग की हत्या हो गई। जन्मदिन मनाने के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया था और एक दूसरे पर वे पत्थर बरसाने लगे। सिर पर लगे पत्थर से एक नाबालिग के लिए जानलेवा साबित हुए और उसकी मौत हो गई। घटना में दो युवक भी घायल हुए है। पुलिस को अब इस मामले में तीन आरोपियों की तलाश है। दोनो पक्षों में विवाद नशे के दौरान हुुआ था।

विज्ञापन

 

मामला बाणगंगा क्षेत्र का है। मंगलवार देर प्रशांत का जन्म दिन मनाने के लिए पवन चौहान अपने दोस्तों के साथ खेत पर गया था। वहां पर उसका विवाद सत्तू नामक युवक से हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को पत्थर मारने लगे। पवन को एक पत्थर सिर पर लगा। अंदरुनी चोट के कारण वह गश खाकर गिर पड़ा। खेत के चौकीदार ने रात को विवाद के दौरान आवाजें सुनी थी और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तो खेत में पवन का शव पड़ा मिला इस घटना में पवन के दो साथी अंकित और राहुल भी घायल हुए है। दोनो को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया है। पता चला कि पवन और सत्तू के बीच पुरानी रंजिश है। पहले भी दोनों की तरफ से थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने सख्त रवैया तब नहीं अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घायलों के बयान लेकर पता लगा रही है कि आरोपी सत्तू के साथ हत्या में और कौन कौन शामिल था। पवन के पिता निजी कंपनी में काम करते है। पवन का एक भाई भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed