फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Vijayvargiya said - Yogi has said that if you divide, you will be divided, the people of Hary

Indore: मंत्री विजयवर्गीय बोले- योगी ने कहा है बंटोगे तो कटोगे, हरियाणा की जनता ने बता दिया नहीं बंटेंगे

Fri, 11 Oct 2024 01:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 11 Oct 2024 01:04 PM IST
सार

विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि आने वाले 25 साल हमारे बच्चों के लिए बहुत खतरे वाले है। इस बात पर गंभीरता से विचार करे,क्योकि कुछ राजनीतिक दल तुष्टीकरण की राजनीति के कारण देश में अंशाति फैलाने वाले लोगों को सरंक्षण दे रहे है।

विज्ञापन
Indore: Minister Vijayvargiya said - Yogi has said that if you divide, you will be divided, the people of Hary
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को एक गरबा आयोजन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने सही कहा है कि बंटोगे तो कटोगे, लेकिन हरियाणा की जनता ने बता दिया कि वे नहीं बंटेंगे।

विज्ञापन

 

विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि आने वाले 25 साल हमारे बच्चों के लिए बहुत खतरे वाले है। इस बात पर गंभीरता से विचार करे,क्योकि जिस तरह देश की डेमोग्राफी बदल रही है।जिस प्रकार कुछ राजनीतिक दल तुष्टीकरण की राजनीति के कारण देश में अंशाति फैलाने वाले लोगों को सरंक्षण दे रहे है, इसलिए बहुत जरुरी है कि हम सनातन धर्म के साथ चले।

विज्ञापन

 

नागपुर से लौटने के बाद गुरुवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कई गरबा आयोजनों में शिरक्त की। उन्होंने यहां भजन गाए। उनके भजन पर युवक-युवतियों ने गरबा भी किया। भजन गाने के दौरान ही विजयवर्गीय ने यह बयान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा धर्म विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। हमारी पंरपरा, संस्कृति सदियों पुरानी है। उसे कोई मिटा नहीं सकता, लेकिन उसे कमजोर करने की कोशिश होती है। भारत ही विश्व को शांति का मार्ग दिखा सकता है। कट्टरवाद कई देशों में युद्ध के जरिए अशांति और अराजकता फैला रहा है। विजयवर्गीय ने पांडाल में देवी दुर्गा की  आरती भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed