{"_id":"668038b111c726d416022365","slug":"indore-minister-vijayvargiya-s-advice-for-de-addiction-read-hanuman-chalisa-daily-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: नशामुक्ति के लिए मंत्री विजयवर्गीय की सलाह- रोज हनुमान चालीसा पढ़ें, ताकि दिमाग में नशे की बात न आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: नशामुक्ति के लिए मंत्री विजयवर्गीय की सलाह- रोज हनुमान चालीसा पढ़ें, ताकि दिमाग में नशे की बात न आए
Sat, 29 Jun 2024 10:09 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:09 PM IST
सार
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर कहा कि हम सभी को प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, ताकि हमारे दिमाग में नशे की बात नहीं आए और हम सभी स्वस्थ रह सकें।
विज्ञापन
आयोजन में मंत्री विजयवर्गीय ने पौधारोपण भी किया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश में हर वर्ष 26 जून को नशा निषेध दिवस मनाया जाता है, जहां नशे के खिलाफ सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत अलग-अलग आयोजन इस दिन होते हैं। इंदौर में भी इसके लिए आयोजन किया गया। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर कहा कि हम सभी को प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, ताकि हमारे दिमाग में नशे की बात नहीं आए और हम सभी स्वस्थ रह सकें। बता दें कि इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सहयोग से शहर के रामनगर स्थित रविदास धर्मशाला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय, क्षेत्रीय पार्षद संध्या यादव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामगुलाम राजदान, एडिशनल डायरेक्टर आरसी यादव द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
चिकित्सक डॉ. रामगुलाम राजदान ने बताया कि इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर में पीड़ितों का परीक्षण किया गया। पार्षद संध्या यादव ने कहा कि शहर में आज नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। आज हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम साथ मिलकर इस शहर को नशे से मुक्त करें। समूह चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया व वाइस चेयरमैन मयंकराजसिंह भदौरिया ने इस पहल की सराहना की।