फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Shah will not be seen in the royal meeting of Rajwada! Did not reach Indore at night

Indore: राजवाड़ा की शाही बैठक में नजर नहीं आएंगे मंत्री शाह ! रात को नहीं पहुंचे इंदौर

Tue, 20 May 2025 09:21 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 20 May 2025 09:21 AM IST
सार

 मानपुर थाने में मंत्री शाह के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर प्रकरण दर्ज किया है। वे इस मामले में आरोपी है, हालांकि कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। मानपुर में दिए भाषण के बाद शाह ने दो बार माफी मांगी, लेकिन कोर्ट ने उनके भाषण को गलत बताया।

विज्ञापन
Indore: Minister Shah will not be seen in the royal meeting of Rajwada! Did not reach Indore at night
मंत्री विजय शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने वाले कैबिनेट मंत्री विजय शाह मंगलवार को इंदौर में शाही अंदाज में होने वाले कैबिनेट बैठक में नजर नहीं आएंगे। देर रात तक इंदौर में ज्यादातर कैबिनेट मंत्री इंदौर पहुंच चुके थे, लेकिन मंत्री शाह नजर नहीं आए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वे इस वक्त दिल्ली में है। देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती के मौके पर आयोजित बैठक में शाह की मौजूदगी कांग्रेस को एक मुद्दा दे सकती है, इसलिए वे खुद भी आने से बच रहे है।
विज्ञापन


उधर कैबिनेट बैठक का एजेंडा भी उन्हें नहीं दिया गया। इंदौर में कैबिनेट बैठक में भाग लेने के लिए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, राजेंद्र शुक्ल पहुंच गए थे। मंत्री विजय शाह के इंदौर के समर्थकों ने बताया कि उनके पास शाह के इंदौर आने की कोई सूचना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर जिले के थाने में है शाह आरोपी

इंदौर जिले के मानपुर थाने में मंत्री शाह के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर प्रकरण दर्ज किया है। वे इस मामले में आरोपी है, हालांकि कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। मानपुर में दिए आपत्तिजनक भाषण के बाद शाह ने दो बार माफी मांगी, लेकिन कोर्ट ने उनके भाषण को गलत बताया। कोर्ट के निर्देश पर सरकार ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी भी गठित की है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed