फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister, Mayor and officers cleaned the roads by sweeping, sanitation workers remained on leave

Indore: मंत्री,मेयर,अफसरों ने झाडू लगाकर की सड़कें साफ, स्वच्छताकर्मी रहे अवकाश पर

Mon, 18 Aug 2025 09:43 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 18 Aug 2025 09:43 AM IST
सार

पार्षद व महापौर परिषद सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों में सफाई अभियान चलाया। मेयर भार्गव ने कहा कि इंदौर जनभागीदारी का मॉडल है।साल भर अलग-अलग जुलूस निकलते है। चाहे राजनीतिक हो सांस्कृतिक आयोजन। जुलूस के पीछे सफाई मित्र शहर को साफ करते है।

विज्ञापन
Indore: Minister, Mayor and officers cleaned the roads by sweeping, sanitation workers remained on leave
सफाई करते मंत्री व मेयर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में रविवार शाम को गोगादेव नवमी मनाई गई। शहर में रात को अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकले। दूसरे दिन सोमवार को नगर निगम ने सफाईकर्मियों के लिए अवकाश घोषित किया था, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए शहर के जनप्रतिनधियों, अफसरों व शहरवासियों ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सड़क, उद्यान, मंदिर, सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। शासकीय कर्मचारियों ने अपने परिसर को साफ किया।

विज्ञापन

 

सुबह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्य मित्र भार्गव राजवाड़ा पहुंचे। उन्होंने सड़क पर झाडू लगाई। मार्ग पर काफी कचरा पड़ा था। उसे उठाया व डस्टबीन में डाला। शहरवासी व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी सड़कें साफ करने लगे।

विज्ञापन



पार्षद व महापौर परिषद सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों में सफाई अभियान चलाया। मेयर भार्गव ने कहा कि इंदौर जनभागीदारी का मॉडल है।साल भर अलग-अलग जुलूस निकलते है। चाहे राजनीतिक हो सांस्कृतिक आयोजन। जुलूस के पीछे सफाई मित्र शहर को साफ करते है। हर वर्ष वाल्मीकि समाज के वीर गोगा देव जुलूस निकलता है। दूसरे दिन सफाई मित्र एक दिन के अवकाश पर होते है। तब शहरवासी सफाई की जिम्मेदारी निभाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

देर रात तक निकले छड़ी निशान

रविवार रात को अलग-अलग स्थानों से छड़ी निशान निकालकर वीर गोगादेव महाराज का पूजन किया। वाल्मीकि बस्तियों से निशान निकलने का सिलसिला रात शुरू हुआ। इसमें शहर की ख्यात इमारत की प्रतिकृतियां भी नजर आईं। शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर विभिन्न क्षेत्रों से छड़ी निशान पहुंचे। जगह-जगह मंचों से उनका स्वागत भी किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed