फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Kailash Vijayvargiya said- Save daughters from love jihad, it is ruining their lives

Indore:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-लव जिहाद से बेटियों को बचाओं, इससे उनका जीवन खराब हो रहा है

Sun, 20 Jul 2025 09:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 20 Jul 2025 09:10 PM IST
सार

विजयवर्गीय ने कहा कि एक समय 100 में से 5 बच्चों को चश्मा लगता था, लेकिन अब 100 में से 30 बच्चों को चश्मा लगने लगा है। बच्चे मोबाइल की लत के शिकार हो रहे हैं। माताएं बच्चों को फास्टफूड से दूर रखें। घर का बना हुआ पौष्टिक खाना खिलाए।

विज्ञापन
Indore: Minister Kailash Vijayvargiya said- Save daughters from love jihad, it is ruining their lives
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में उनके विधानसभा क्षेत्र में एक उद्यान का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि माताएं अपनी बेटियों को संस्कार दे ताकि वे समाज में फैल रहे लव जिहाद के जहर से बच सके। दूसरे धर्म के लड़के हिंदू नाम रखकर बच्चियों को बहला-फुसला कर उनका जीवन खराब कर रहे हैं।

विज्ञापन


हमारी विधानसभा में एक बेटी की वजह से उसके माता-पिता को नीचा देखना पड़ा है।इसलिए अपने बच्चों को संस्कारित बनाएं। आजकल के सीरियल विकृति फैला रहे हैं। इसलिए बच्चों को बगीचों में भेजे, जिससे वह व्यायाम करने के साथ-साथ उनका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अच्छे दोस्त बनेंगे, जो जीवन में हमेशा काम आएंगे।

विज्ञापन

 

विजयवर्गीय ने कहा कि एक समय 100 में से 5 बच्चों को चश्मा लगता था, लेकिन अब 100 में से 30 बच्चों को चश्मा लगने लगा है। बच्चे मोबाइल की लत के शिकार हो रहे हैं। माताएं बच्चों को फास्टफूड से दूर रखें। घर का बना हुआ पौष्टिक खाना खिलाए, जिससे बच्चों का बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि अब हम ऐसा एप लॉच कर रहे हैं, जिससे आप अपने घर के कचरे के लिए एप के जरिए कचरा गाड़ी बुला सकेंगे। हमने शहर की स्ट्रीट लाइट को मोबाइल से जोड़ दिया है, जिससे उसको कभी भी चालू और बंद कर सकते हैं। इससे ऊर्जा की बचत होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed