फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mayor Pushya Mitra Bhargava told the officers - Go to Khajrana-Bombay market also, you see our markets

Indore: मेयर पुष्य मित्र भार्गव अफसरों से बोले-खजराना-बंबई बाजार भी जाओ,आपको हमारे बाजार दिखते है

Thu, 24 Oct 2024 09:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 24 Oct 2024 09:51 PM IST
सार

गुरुवार को भगवा दुपट्टा पहने मेयर एक वीडियों में अतिक्रमण विरोधी दस्ते को कहते नजर आए कि दीपावली पर दुकानदारों ने जो सजावट की है, वो मत हटाओ, वाहनों के चालान बना दो। आप चंदन नगर, खजराना बंबई बाजार जाओ न, आपको सब हमारे बाजार नजर आते है।

विज्ञापन
Indore: Mayor Pushya Mitra Bhargava told the officers - Go to Khajrana-Bombay market also, you see our markets
मेयर पुष्य मित्र भार्गव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के त्योहार के समय शुरू हुई अतिक्रमण विरोधी मुहिम को लेकर दुकानदारों में रोष है। वे बोल रहे है कि इससे हमारा व्यापार प्रभावित हो रहा है। मेयर को बुधवार को इसे लेकर बयान जारी करना पड़ा कि रेहड़ी वाले फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को कोई परेशानी नहीं आएगी। वे सामान बेच सकते है।

विज्ञापन

 

उधर गुरुवार को भगवा दुपट्टा पहने मेयर एक वीडियों में अतिक्रमण विरोधी दस्ते को कहते नजर आए कि दीपावली पर दुकानदारों ने जो सजावट की है, वो मत हटाओ, वाहनों के चालान बना दो। आप चंदन नगर, खजराना बंबई बाजार जाओ न, आपको सब हमारे बाजार नजर आते है। आप पहले खजराना जाकर देखो, हमारे आदेश का पालन करो। व्यापारियों को परेशान मत करो।

विज्ञापन

 

फुटपाथ पर सामान बेचने वाले ने व्यापारी को मारी राॅड

इंदौर में कई प्रमुख मार्गों पर फुटपाथ और सड़कों पर भी अस्थाई दुकानें सज गई है। राजवाड़ा पर सबसे अस्थाई बाजार लगे है। इससे दुकानदार नाराज है, क्योकि सामान बेचने वाले दुकानों के सामने की जगह घेर कर बैठ गए है और विरोध करते पर झगड़ने पर उतर आते है।

विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुवार रात को एक दुकानदार ने दुकान के सामने से ग्राहकों को रास्ता देने के लिए कहा तो फुटपाथ पर सामान बेचने वाले युवक ने राॅड से व्यापारी पर हमला कर दिया। दुकान पर बैठे अन्य कर्मचारी बीच बचाव करने पहुंचे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed