फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mayor drinks water, reports show it's clean, yet Bhagirathpura residents remain apprehensive.

Indore: मेयर ने पीकर दिखाया पानी, रिपोर्ट में भी पानी साफ, फिर भी भागीरथपुरा वासी डरे हुए

Tue, 20 Jan 2026 07:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 20 Jan 2026 07:29 PM IST
सार

भागीरथपुरा में अब नर्मदा लाइन की नियमति जलापूर्ति शुरू हो चुकी है, लेकिन लोगों को डर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह नल आते है,लोग पानी नहीं भरते। उनका कहना है कि कई गलियों में पुरानी लाइन है। अभी भी दूसरी लाइनों का पानी मिक्स हो सकता है।

विज्ञापन
Indore: Mayor drinks water, reports show it's clean, yet Bhagirathpura residents remain apprehensive.
भागीरथपुरा में यूं बहता रहता है पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में 25 दिन बाद नगर निगम में नर्मदालाइन से साफ पानी की आपूर्ति शुरू की है हालांकि अभी भी बस्ती वासी पानी का उपयोग नहीं कर रहे है।वे नहाने व कामों के लिए इस पानी का उपयोग कर सकते हैं। नई लाइन से दआए पानी को पिछले दिनों रहवासियों के सामने मेयर ने पीकर दिखाया था। बार-बार लिए जा रहे सेंपलों की रिपोर्ट में भी साफ पानी बताया जा रहा है, लेकिन भागीरथपुरावासी अभी भी पानी को पीने से डर रहे है। उन्होंने बीते 25 दिनों से बस्ती के लोगों को दूषित पानी के कारण बीमार होते देखा है और बस्ती में 24 लोग इस कारण जान भी गंवा चुके है। रहवासी अभी भी टैंकरों का या बोरिंगों का पानी पी रहे है।

विज्ञापन

 

मंगलवार को फिर बस्ती में नर्मदा लाइन की टेस्टिंग की गई। पानी पीने से लोगों की बीमार होने के बाद नगर निगम ने नई पाइपलाइन को बिछाने का काम शुरू किया था। बस्ती के तीस हिस्से में इस नई लाइन से नर्मदा के पानी की आपूर्ति की जा रही है। रहवासियों का कहना है कि जब तक पूरी बस्ती में नर्मदा लाइन नहीं बदल जाती, हमें भरोसा नहीं होगा अभी जो पानी सप्लाई हो रही है, उससे पांच हजार रहवासी जुड़े है,जबकि बस्ती में पचास हजार से ज्यादा लोग रहते है।

विज्ञापन

 

भागीरथपुरा पानी की टंकी का पानी कुलकर्णी भट्टा, बिजासन नगर तक जाता है, लेकिन बस्ती की लाइन लीकेज होने के कारण दूषित पानी की सप्लाई सिर्फ बस्ती में ही हुई थी। आपको बता दे कि सात दिन पहले जब बस्ती में नई लाइन से मेयर पुष्य मित्र भार्गव की मौजूदगी में सप्लाई की गई तो उन्होंने सप्लाई के दौरान आ रहा है पानी को पीकर देखा और उसकी शुद्धता की जांच की। फिलहाल टंकी से बस्ती तक वितरण के लिए नई लाइन बिछाई है। जिससे बस्ती का बड़ा हिस्सा जुड़ा है। पूरी बस्ती की लाइन बदलने में दो माह का समय लगेगा। जगह-जगह खुदाई होने के कारण टैंकरों से भी जल वितरण करने में परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed