Indore:मतदान के दिन इंदौर में खुले रहे बाजार, व्यापारियों ने भी खोल ली दुकानें
इंदौर में सुबह खाने-पीने की दुकानेें खुली रही। 56 दुकान, राजवाड़ा, ग्रेटर कैलाश रोड की चाय नाश्ते की दुकानों पर लोगों की भीड़ थी। इसके अलावा रानीपुरा, जवाहर मार्ग, राजवाड़ा, क्लाथ मार्केट के बाजारों की ज्यादातर दुकानें खुली हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदान के दिन इंदौर में आमतौर पर छुट्टी जैसा माहौल रहता है। लोग चुनाव से जुड़ी चर्चा में मशगूल रहते है, लेकिन इंदौर में सोमवार को वोटिंग के दौरान शहर के ज्यादातर बाजार खुले रहे। आम दिनों की तरह ही रौनक दिखाई दी। शहर के प्रमुख मार्गों का ट्रैफिक भी सामान्य दिनों की तरह ही नजर आ रहा था। यह दृश्य बताते है कि इंदौर में इस बार मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह लोगों में नहीं था।
इंदौर में सुबह खाने-पीने की दुकानेें खुली हुई थी। 56 दुकान, राजवाड़ा, ग्रेटर कैलाश रोड की चाय नाश्ते की दुकानों पर लोगों की भीड़ थी। वे नाश्ते में मशगूल नजर आए। इसके अलावा रानीपुरा, जवाहर मार्ग, राजवाड़ा, क्लाथ मार्केट, तीन पुलिया, मालवा मिल के बाजारों की ज्यादातर दुकानें खुली हुई थी और व्यापारी ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। आमतौर पर मतदान वाले दिन व्यापारी भी कारोबार बंद रखते है।
दोपहर में तो तेज गर्मी थी, लेकिन साढ़े चार बजे बाद धूप गायब हो गई और हवाएं चलने लगी। मौसम सुहाना होने के बाद लोग भी घरों से बाहर तफरी के लिए निकलने लगे। मतदान खत्म होेने के बाद तो शहर के बाजारों की रौनक और बढ़ गई। शहर के होटल-रेस्त्रां में तो रविवार जैसी ग्राहकी नजर आई।
सैर के लिए भी निकले लोग
शनिवार रविवार के अवकाश के साथ सोमवार को मतदान के लिए घोषित अवकाश का कई परिवारों ने फायदा उठाया। उन्होंने तीन दिन की यात्रा की प्लानिंग कर ली। इंदौर के लोग जयपुर, उदयपुर, शिर्डी, नासिक, अहमदाबाद सहित अन्य शहरों में घूमने के लिए रवाना हो गए। इससे भी इंदौर में मतदान प्रभावित हुआ।
