{"_id":"686feda5380f9c8e7405bb77","slug":"indore-madhya-pradesh-growth-conclave-in-indore-today-chief-minister-will-participate-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव आज, मुख्यमंत्री होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव आज, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
Fri, 11 Jul 2025 06:42 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 11 Jul 2025 06:42 AM IST
सार
आयोजन में देश के डेढ़ हजार से अधिक निवेशकों, उद्योगपतियों, कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे कॉन्क्लेव स्थल पर पहुँचकर एक्जीबिशन का अवलोकन करेंगे। उसके बाद विशिष्ट अतिथियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
इंदौर सिटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में शुक्रवार को मध्य प्रदेश ग्रोथ काॅन्क्लेव 2025 आयोजित हो रही है। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। सिटीज ऑफ टुमारो की थीम पर आयोजित इस काॅन्क्लेव में मुख्यमंत्री होटल, पर्यटन, रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे। यह आयोजन प्रदेश में शहरी विकास के ब्लूप्रिंट और भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन
इस आयोजन में देश के डेढ़ हजार से अधिक निवेशकों, उद्योगपतियों, कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे कॉन्क्लेव स्थल पर पहुँचकर एक्जीबिशन का अवलोकन करेंगे। उसके बाद विशिष्ट अतिथियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर तीन बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ कॉन्क्लेव का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
कॉन्क्लेव में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन में क्रेडाई, नगर निगम, आईडीए, स्मार्ट सिटी, हाउसिंग बोर्ड, मैट्रो, हुडको, एलआईसी सहित कई संस्थाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।कॉन्क्लेव में चार तकनीकी सत्र आयोजित होंगे। जिसमें अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में मेट्रो, ई-बस, मल्टीमॉडल हब, अफोर्डेबल हाउसिंग, वॉटरफ्रंट डेवेलपमेंट, सीवेज नेटवर्क, ई-गवर्नेंस, स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, स्मार्ट रोड्स जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं हैं। प्रदेश में अफोर्डेबल हाउसिंग में 8 लाख 32 हजार से अधिक किफायती आवास तैयार किए जा चुके हैं।
नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय निकायों में 23 सेवाएं ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। नगरीय निकायों में सेन्ट्रलाइज पोर्टल के माध्यम से मंजूरी दी जा रही है। प्रदेश के बड़े शहरों में 552 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-2025 लागू की गई है।
अफसरों का कहना है कि इंदौर में आयोजित यह ग्रोथ कॉन्क्लेव न केवल प्रदेश की शहरी योजनाओं को रफ्तार देगा, बल्कि निवेशकों को एक मजबूत और विश्वसनीय मंच भी प्रदान करेगा।
