फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Lunar eclipse lasted for 9 minutes in Indore, temples remained closed, entry of devotees was also proh

Indore: इंदौर में 9 मिनिट रहा चंद्रग्रहण, मंदिरों के पट रहे बंद,भक्तों के प्रवेश पर भी रोक

Tue, 03 Mar 2026 08:58 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 03 Mar 2026 08:58 PM IST
सार

 इंदौर में चंद्रग्रहण के कारण धुलेंडी नहीं हो पाई। होलिका दहन तो सोमवार को किया गया, लेकिन धुलेंडी पर एक दिन का ब्रेक लिया गया। चंद्र ग्रहण के कारण मंगलवार को शहरवासियों ने धुलेंडी नहीं खेली। अब बुधवार को इंदौर में रंगों का त्यौहार मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Indore: Lunar eclipse lasted for 9 minutes in Indore, temples remained closed, entry of devotees was also proh
इंदौर में चंद्र ग्रहण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मंगलवार को चंद्र ग्रहण 9 मिनिट तक रहा। मंदिरों में इसका असर देखने को मिला। इंदौर के प्रमुख मंदिरों के पट नहीं खुले और श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे। सूतक काल और ग्रहण के नियमों का पालन करते हुए सुबह से ही मंदिरों के पट ढंक दिए गए और भक्तों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई।

विज्ञापन

 

खजराना गणेश मंदिर में तो सुबह 6 बजे से ही गर्भगृह के पट बंद कर दिए गए। पंडित अशोक भट्ट के अनुसार ग्रहण के चलते मंदिर में दर्शन व्यवस्था पूरी तरह स्थगित रही। शाम को ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे मंदिर परिसर का शुद्धिकरण किया गया। भगवान गणेश को विशेष स्नान और नए वस्त्र धारण कराने के बाद रात साढ़े आठ बजे महाआरती की गई। इसके बाद मंदिर के पट खोले गए और भक्तों ने मंदिर के दर्शन किए।

विज्ञापन

 

रणजीत हनुमान मंदिर में भी ग्रहण का गहरा प्रभाव रहा। सुबह 6:20 बजे से ही बाबा रणजीत के दर्शन रोक दिए गए थे। पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि शाम को ग्रहण का मोक्ष होने के बाद मंदिर की धुलाई और बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार शाम साढ़े सात बजे खोले गए और फिर विशेष आरती का आयोजन किया गया। इसके अलावा शहर के अन्य छोटे-बड़े मंदिरों में भी ग्रहण के समापन के बाद ही सफाई और भगवान का अभिषेक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धुलेंडी में भी लगा ब्रेक

इंदौर में धुलेंडी पर भी चंद्र ग्रहण के कारण ब्रेक लग गया। इंदौर में होलिका दहन तो सोमवार को किया गया, लेकिन धुलेंडी पर एक दिन का ब्रेक लिया गया। चंद्र ग्रहण के कारण मंगलवार को शहरवासियों ने धुलेंडी नहीं खेली। अब बुधवार को इंदौर में रंगों का त्यौहार मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed