फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: London Villa robbery mastermind Somla arrested, was absconding after getting bail from the court.

Indore: लंदन विला डकैती का मास्टरमाइंड सोमला गिरफ्तार, कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से था फरार

Wed, 12 Jun 2024 07:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 12 Jun 2024 07:55 PM IST
सार

लंदन विला के अग्रवाल परिवार के यहां सोमला व उसके चार साथियों ने डाका डाला था। सोने के जेवर, नकद लूटने के अलावा आरोपी कार भी लेकर चले गए थे। कार बाद में पुलिस ने सरदारपुर टोल नाके के पास से बरामद की थी।

विज्ञापन
Indore: London Villa robbery mastermind Somla arrested, was absconding after getting bail from the court.
आरोपी सोमला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच माह पहले इंदौर की लंदन विला टाउनशिप में हुई डकैती के मास्टरमाइंड आरोपी सोमला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस ने आलीराजपुर से उस वक्त गिरफ्तार किया ,जब वह अपने एक रिश्तेदार से मिलने आया था। इस डकैती के मामले में पुलिस उसे पहले भी गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन कोर्ट में पेेशी के दौरान सबूत कमजोर होने के कारण कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी।

विज्ञापन

इसके बाद वह गायब हो गया था। बाद में कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी थी, लेकिन पुलिस उसे खोज नहीं पा रही थी। उस पर पुलिस ने 40 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसे आलीराजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जल्दी ही सोमला को इंदौर पुलिस को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

कार व गहरे ले गये थे डकैत

लंदन विला के अग्रवाल परिवार के यहां सोमला व उसके चार साथियों ने डाका डाला था। सोने के जेवर, नकद लूटने के अलावा आरोपी कार भी लेकर चले गए थे। कार बाद में पुलिस ने सरदारपुर टोल नाके के पास से बरामद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में सोमला के एक साथी को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस सोमला को कोर्ट में पेश करने से पहले सारे सबूत भी कोर्ट में पेश करेगी। डकैती के दौरान सीसीटीवी फुटेज में सोमला की आवाज कैद हो गई थी।उससे पुलिस ने उसे पहचाना था।


सोमला की गैंग ने दो साल पहले राऊ में एक वारदात की थी। तब उन्होंने एक पुलिस जवान की बंदूक भी छिन ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed