फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-lokayukta-raid-police-constable-assets-news

इंदौरः शेयर बाजार, जमीनों से बैंकों तक है फिरोज खान के कालेधन की जड़ें, पुलिस ने कई विभागों से मांगी जानकारी

Thu, 15 Oct 2026 07:25 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 15 Oct 2026 07:25 PM IST
सार

इंदौर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी में 13 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। उसकी आय से अधिक संपत्ति 575 प्रतिशत अनुपातहीन पाई गई है।

विज्ञापन
indore-lokayukta-raid-police-constable-assets-news
लोकायुक्त टीमों ने कई स्थानों से जुटाई जानकारी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान की जप्त संपत्ति का आंकड़ा 13 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच चुका है। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक अभी कई बैंकों से जानकारी मांगी है। इसके अलावा शेयर बाजार और जमीनों में निवेश के दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिरोज की जप्त संपत्ति का आंकड़ा इससे भी अधिक बढ़ सकता है। 
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से लेकर देर रात तक फिरोज खान के विभिन्न ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम द्वारा लगातार छापेमारी की कार्रवाई की गई। गुरुवार को भी लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीमों ने फिरोज से जुड़े दस्तावेज इकट्ठे किए। बुधवार को अलग-अलग टीमों ने देवास के आदर्श नगर में स्थित फिरोज के घर सहित कुल 14 अन्य अलग-अलग स्थानों पर एक साथ सर्च अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


आरटीओ और अन्य विभागों से मांगी जानकारी
लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामलों की गहन जांच के तहत की जा रही है। इंदौर और उज्जैन के विभिन्न आवासों एवं ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की गई थी। विवेचना के दौरान आरटीओ एवं अन्य विभागों से जानकारी के लिए पत्र भेजे गए गए हैं। पीटीसी इंदौर एवं अन्य वरिष्ठ कार्यालयों को उक्त अपराध पंजीयन के संबंध में सूचना भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बाजार से भी निकाल रहे जानकारी, बैंक खाते सील किए
राजेश सहाय ने बताया कि आरोपी द्वारा शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड आदि में निवेश की जानकारी संबंधित संस्थाओं से प्राप्त करने के लिए पत्र लेख किए गए हैं। आरोपी के बैंक खातों से आहरण पर रोक लगाने के लिए बैंकों को पत्र प्रेषित किए जा चुके है तथा बैंक खातों में अंतिम शेष राशि की जानकारी भी चाही गई है। 

22 बैंक खाते मिले, 17 खातों में 10 लाख रुपए
अभी तक ज्ञात 22 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त करने हेतु पत्र बैंको को प्रेषित किए हैं, जिसमें से 17 बैंक खातों अंतिम शेष के रूप में कुल 10,06,382/- रुपये जमा पाए गए हैं। शेष 05 बैंक खातों की भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। जांच पर कोई लॉकर होना अभी तक नहीं पाया गया है। विवेचना जारी है।


13 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिल चुकी
सर्च कार्यवाही के पश्चात् विवेचना के दौरान अभी तक की जांच में लगभग 13,07,82,867/-रुपये का व्यय चल/अचल सम्पत्ति पर किया जाना पाया गया है, जो आय की तुलना में 575 प्रतिशत अनुपातहीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed